योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों को बड़ा तोहफाए सस्ती हुई यूरिया


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए यूरिया के दामों में कमी की है। योगी ने प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य में हुई वृद्धि के मद्देनजर इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया है, जिसके चलते 12 जनवरी से यूरिया के दामों में कमी हो जाएगी।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की 45 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 299रुपए है, की जगह 266 रुपए 50 पैसे की दर पर किसानों को उपलब्ध हो सकेगी।
इसी प्रकार यूरिया की 50 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 330 रुपए 50 पैसे है, के स्थान पर 295 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध होगी। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि प्रदेश के कृषक अनेक वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरों पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये