Posts

Showing posts from January, 2019

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड गुरमीत राम रहीम पर फैसला बस थोड़ी देर में, धारा लगी 144

Image
सुनारियां जेल में डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर तैयारियां पूरी पंचकूला ।  रोहतक । शुक्रवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत द्वारा पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में फैसला सुनाया जाएगा। रोहतक की सुनारियां जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी‌। जेल प्रशासन की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील किए गए। जेल परिसर के  500  मीटर के एरिया में एंट्री पूरी तरह बैन है। जेल प्रशासन की ओर से पेशी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने आदेश जारी कर डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुनवाई के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा  144  लगा दी है। ये आदेश  12  जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशानुसार धारा  144  सेक्टर  1,   2,   3,   4,   5, 6,   20,   21,   23,   24  तथा गांव देवीनगर ,  खड़क मंगोली व राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगने वाले क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने साथ किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इस

Husband की गैरहाजिरी में महिला से दोस्त ने किया रेप

Image
गाज़ियाबाद सिहानीगेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति के दोस्त पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। काम पर आने - जाने के दौरान उसके पति की एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक उसके घर आने - जाने लगा। महिला ने बताया कि ,  उसके पति की गैरहाजिरी में भी युवक उसके घर आ जाता था। युवक ने पूर्व में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पति काम पर गए हुए थे। उसी दौरान उक्त युवक उनके घर आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।महिला ने इस बीच शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिहानी चुंगी चौकी प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक बनेगा New Highway

Image
भारत माला परियोजना के तहत तीन राजमार्गों को जोड़ते हुए अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल.वे को जोड़ने के लिए एक अलग हाईवे का निर्माण किया जाएगा।  1600  करोड़ रुपये की लागत से हाईवे का निर्माण किया जाएगा ,   32  किलोमीटर से अधिक लंबे इस हाईवे से एनएच -24,  दिल्ली - सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल आपस में जुड़ जाएंगे। इस हाईवे को ढाई साल के भीतर पूरा कर लिया जाना है ,  मार्च तक निर्माण के लिए निविदा निकाली जाएगी। यह हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास  ( दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेस वे )  से शुरू होकर बागपत के खेकड़ा  ( मवीकलां गांव )  में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस.वे से जुड़ेगा। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। एनएचएआई ने बागपत ,  गाज़ियाबाद ,  नंदनगरी और शास्त्रीनगर  ( उत्तरी दिल्ली )  जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जमीन अधिग्रहण और कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए एसडीएम नियुक्त करने के लिए कहा है। सड़क बनने से दिल्ली और पश्चिमी यूपी और करीब हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ,  सड़क का निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शुरू हो जाएगा। यह सड़क अक्षरधाम मंदिर के पास से ल

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

Image
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के  सिवान ने आज गगनयान मिशन के संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि इस मिशन पर काम जारी है और यह इसरो के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है। इसरो प्रमुख सिवान ने बताया कि दो मानवरहित स्पेस मिशन का लक्ष्य दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 रखा गया है। इसके अलावा अंतरिक्ष के मानव मिशन के लिए दिसंबर 2021 का समय निर्धारित किया गया है। बजट पास होने के बाद क्रू की ट्रेनिंग पर काम शुरू हो चुका है। इसमें जरूरत पड़ने पर विदेशी ट्रेनिंग को भी शामिल किया जा सकता है। क्रू मेंबर का चुनाव इसरो और आईएएफ द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें दो से तीन सालों तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मिशन के लिए राकेश शर्मा का भी परामर्श लिया जाएगा। राकेश शर्मा भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। लेकिन वह सोवियत संघ के अंतरिक्ष अभियान के तहत गए थे। साल 2022 तक भारतीय एजेंसी के दम पर जाने का किसी भारतीय का ये पहला अवसर होगा।   विशेषज्ञों का मानना है कि मानव मिशन बे

Delhi मेट्रो में 94% चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं महिलाएं

Image
दिल्ली मेट्रो में  2017  में पॉकेटमारी के  1,392  मामले दर्ज हुए थे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  ( सीआईएसएफ )  ने इस संख्या को कम करने के लिए काफी कदम उठाए हैं। विशेष अभियान चलाकर इस संख्या को  2018  में  497  तक ले आया है। इसमें से भी  94  प्रतिशत मामलों में पॉकेटमारी की घटना को महिलाओं ने अंजाम दिया था।  2017  में यह प्रतिशत  85  था। 2017  के आंकड़े ने सीआईएसएफ को परेशान कर दिया था जिसके कंधों पर मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करना शुरू कर दिया था और उन्हें परिसर में घुसने से मना कर दिया जाता था। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार  236  मेट्रो स्टेशन पर ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया और अतिरिक्त जवानों  ( महिला और पुरुष दोनों )  को असुरक्षित स्थानों पर लगाया गया ताकि वह पॉकेटमारों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। पुलिस को भी इसमें शामिल किया गया। जिसके चार कांस्टेबलों की विशेष टीम मेट्रो स्टेशन और इस गैंग की पसंदीदा जगहों पर नजर रखने का काम करते। सादी वर्दी में तैनात यह पुलिसवाले स्टेश

भांजे की बढ़ गई थी नजदीकियां, मारकर बालकनी में दबाया.

Image
दिल्ली के द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में करीब तीन साल से गायब एक युवक की हत्या की गुत्थी को एएटीएस  ( एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड )  ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नही बल्कि युवक के सगे मामा ने उसकी गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाने पर की थी। हत्याकांड पर पर्दा डालने के लिए आरोपी ने अपने भांजे के शव को फ्लैट की बालकनी में दफना दिया था। आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से ढूंढ निकाला। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली लाई है और दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को  8  अक्तूबर  2018  को चाणक्या प्लेस -1  के एक मकान की तीसरी मंजिल स्थित बालकनी में खुदाई के दौरान कंकाल मिलने की सूचना मिली। मकान मालिक विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष  2015  में उसने तीसरी मंजिल पर मकान बिजय कुमार महाराणा  (35)  नामक शख्स को किराए पर दिया था। उसने बालकनी में तुलसी व अन्य पौधे लगाने के नाम पर पौने दो फुट मिट्टी डलवाई थी। कुछ दिनों बाद उसने बताया था कि उसका भांजा जय प्रकाश महाराणा  (25)  गायब हो गया है। मकान मालिक के कहने पर  12  फरवरी  2016  को बिजय ने जयप्रकाश की गुमशुदगी डा

दोस्त की पत्नी से रिश्ते के कारण Amazon जेफ बेजोस को गंवानी पड़ेगी आधी संपत्ति

Image
अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस  (55)  और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस  (48)  अलगाव की घोषणा कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि संपत्ति का बंटवारा होने पर मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं। खबरों की मानें तो अमेजन के संस्थापक बेजॉस पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज के साथ रिश्ते में हैं। यही इस तलाक की वजह मानी जा रही है। लॉरेन हॉलिवुड टैलंट पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी हैं। पैट्रिक वाइटसेल जेफ बेजोस अच्छे दोस्त मानें जाते हैं। लॉरेन टीवी प्रजेंटर के साथ हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं। लॉरेन का भी अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका है। नेशनल इंक्वायर्र के मुताबिक जेफ सैनचेज को अपने प्यार जा इजहार करते हुए एक एसएमएस किया था। जेफ बेजोस के चार बच्चे हैं। पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सैनचेज ने हॉलीवुड की द लॉन्ग यार्ड ,  द डे आफ्टर टूमॉरो ,  फाइट क्लब में भूमिकाएं निभाई है। हॉलिवुड टैलंट एजेंट पैट्रिक वाइटसेल से उनकी शादी  2005  में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पिछले साल सितंबर में जेफ और सैनचेज को मिआमी में साथ देखा गया था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक ,  दुनिया के

योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों को बड़ा तोहफाए सस्ती हुई यूरिया

Image
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए यूरिया के दामों में कमी की है। योगी ने प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य में हुई वृद्धि के मद्देनजर इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया है ,  जिसके चलते  12  जनवरी से यूरिया के दामों में कमी हो जाएगी। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की  45  किलो की बोरी ,  जिसकी वर्तमान दर  299 रुपए है ,  की जगह  266  रुपए  50  पैसे की दर पर किसानों को उपलब्ध हो सकेगी। इसी प्रकार यूरिया की  50  किलो की बोरी ,  जिसकी वर्तमान दर  330  रुपए  50  पैसे है ,  के स्थान पर  295  रुपए के मूल्य पर उपलब्ध होगी। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार वर्ष  2022  तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि प्रदेश के कृषक अनेक वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरो

मकर संक्रांति 2019 पर बन रहे हैं यह विशेष शुभ योग, सूर्य देव को कैसे करें प्रसन्न

Image
मकर संक्रांति के दिन सूर्य की उपासना अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है। मकर संक्रांति का पर्व हर साल आमतौर पर  14  जनवरी को आता है। साल  2019  में मकर संक्रांति पर्व का शुभ मुहूर्त  15 जनवरी के दिन भी है। सूर्यदेव को सभी नौ ग्रहों में सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य न्याय के देवता शनि देव के पिता हैं। सूर्य देव किसी भी जातक को सरकारी नौकरी दिलाने में अहम योगदान करते हैं साथ ही किसी भी व्यक्ति के जीवन में यश का कारक भी सूर्य ही हैं। मकर संक्रांति  2019  पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है ,  जो सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना गया है। इस बार संक्रांति का वाहन सिंह एवं उपवाहन गज  ( हाथी )  होगा। वर्ष  2019  में संक्रांति श्वेत वस्त्र धारण किए स्वर्ण - पात्र में अन्न ग्रहण करते हुए कुंकुम का लेप किए हुए उत्तर दिशा की ओर जाती हुई आ रही है। जिस जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह शुभ स्थिति में होता है वह उच्चपद प्राप्त करता है। साथ ही सूर्य के प्रभाव से उसकी ख्याति और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। सूर्य देव सिंह राशि क

हार्दिक पंड्या के बयान पर कप्तान कोहली ने कहा- हम उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते

Image
कोहली ने वनडे में कुल 38 शतक लगाए हैं *  हार्दिक पंड्या ने करण जौहर के चैट शो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी *  उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी *  भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे में सिडनी में शनिवार को होगा   खेल.  भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या-लोकेश राहुल के चैट शो विवाद पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेटर्स के नाते हम उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने जो भी कहा वह व्यक्तिगत है। अभी बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक और राहुल पिछले दिनों करण जौहर के शो में शामिल हुए थे। इसमें पंड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कही थी। पंड्या-राहुल पर लग सकता है दो वनडे का प्रतिबंध   1.  पंड्या के इस बयान के बाद बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कारण बताओ नोटिस जारी की थी। इसके बाद हार्दिक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन बोर्ड पर दोनों पर दो वनडे का प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है।   2.  कोहली ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से देखें तो ड्रेसिंग रूम के म

राम रहीम से जुड़े एक और मामले में आज फैसला, 16 साल पहले हुई थी पत्रकार की हत्या

Image
*   अक्टूबर  2002  में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर हमला हुआ था ,  एक महीने बाद मौत हुई *  राम रहीम मुख्य आरोपी ,  मामले में तीन अन्य लोगों पर भी आरोप *  साध्वी यौन शोषण मामले में  20  साल की सजा काट रहा राम रहीम चं डीगढ़ / पानीपत .  सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है।  2  जनवरी को सीबीआई कोर्ट ने  16  साल पुराने इस मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम ,  निर्मल , कुलदीप और कृष्ण लाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार की अपील पर सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करवाने की अनुमति दे दी है। इस मामले में भी जज जगदीप सिंह फैसला सुनाएंगे ,  जिन्होंने साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाई थी। रामचंद्र के जरिए ही यौन शोषण मामला सामने आया था साध्वी यौन शोषण मामले में जो लेटर लिखे गए थे। उन्हीं के आधार पर रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में खबरें प्रकाशित की थीं। आरोप है कि छत्रपति पर पहले दबाव बनाया गया। जब वे आरोपियों की धम

CBI चीफ आलोक वर्मा हटाये गये बोले : झूठे, निराधार और फर्जी आरोपों के आधार पर हुआ मेरा तबादला

Image
नयी दिल्ली :  उच्चस्तरीय चयन समिति द्वारा सीबीआइ निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद आलोक वर्मा ने दावा किया है कि उनका तबादला उनके विरोध में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से लगाये गये झूठे, निराधार और फर्जी आरोपों के आधार पर किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय चयन समिति ने भ्रष्टाचार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को वर्मा को पद से हटा दिया था. इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए वर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि भ्रष्टाचार के हाइ-प्रोफाइल मामलों की जांच करने वाली महत्वपूर्ण एजेंसी होने के नाते सीबीआइ की स्वतंत्रता को सुरक्षित और संरक्षित रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘इसे बाहरी दबावों के बगैर काम करना चाहिए. मैंने एजेंसी की ईमानदारी को बनाये रखने की कोशिश की है, जबकि उसे बर्बाद करने की कोशिश की जा रही थी. इसे केंद्र सरकार और सीवीसी के 23 अक्टूबर, 2018 के आदेशों में देखा जा सकता है, जो बिना किसी अधिकार क्षेत्र के दिये   गये थे और जिन्हें रद्द कर दिया गया..   वर्मा ने अपने विरोधी एक व्यक्ति द्वारा लगाये गये