Posts

Showing posts from November, 2018

तुरंत हटाएं घर से यह 10 नकारात्मक सामान, इनकी वजह से आती है दरिद्रता

Image
हम सभी जानते हैं कि निर्जीव वस्तु में नकारात्मक ऊर्जा होती है। नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर में रखने से मनुष्य को दुर्भाग्य और गरीबी का सामना करना पड़ता है। 10 ऐसी चीजें, जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए। अगर इन 10 में से एक भी वस्तु आपके घर में मौजूद हो तो उसे तुरंत हटा दें ताकि घर में समृद्धि आ सके।  1.पुराने या फटे कपड़ों की पोटली बांध कर रख देती है अच्छे भाग्य को  अक्सर लोगों के घरों में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली होती है। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के कपड़ों को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।  2. देवी-देवताओं की पुरानी मूर्ति या चित्र देते हैं बुरे शाप  देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है। अत: उन्हें किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। देवी-देवताओं की तस्वीरों या मूर्तियों को निश्चित संख्या और स्थान पर ही रखना चाहिए। एक ही देवी या देवता की 3.3 मूर्तियां या तस्वीर होने पर वास्तुदोष होता है।  3.

मंगल पर नासा को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज….

Image
नासा का InSight  लैंडर यान मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। InSight सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर पहुंचा। यह यान मंगल की रहस्यमयी बातों का पता लगाएगा।  छः महीने की यात्रा के बाद  InSight  ने मंगल की सतह पर लैंड किया। नासा की ओर से इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। यह यान मंगल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाया गया है।  यह ग्रह की सतह पर उतरने के दौरान 19,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छः मिनट के भीतर शून्य की रफ्तार पर आ गया। इसके बाद यह पैराशूट से बाहर आया और लैंड किया।  इनसाइटInSight  4.5 अरब साल पहले मंगल, धरती और चंद्रमा जैसे पथरीले ग्रह कैसे बने।  क्या खूबियां हैं यान की….  * InSight का पूरा नाम ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस’  * मार्स InSight लैंडर का वजन 358 किलो  * सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाला यान  * 26 महीने तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया  * कुल 7000 करोड़ का मिशन  * इस मिशन में यूएस, जर्मनी, फ्रांस और यूरोप समेत 10 से ज

पत्नी के चरित्र पर था शक, गला घोंटकर की हत्या

Image
बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी की पहचान अमन (32) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  दरअसल, 23 नवंबर की दोपहर को पुलिस ने सूचना पर गीतांजलि एंक्लेव के एक मकान से अचेत पड़ी महिला सीमा (30) को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन इलाज के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया।  मृतका के पिता झाड़ौदाकलां निवासी अवधेश ने पुलिस को बताया कि 9 साल पहले सीमा ने पड़ोस में रहने वाले अमन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से गीतांजलि एंक्लेव में रह रही थी। पिता का आरोप था कि अमन का किसी अन्य महिला से संबंध था। इसे लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सीमा की गला घोंटकर हत्या की गई है।  पुलिस ने शक के आधार पर 25 नवंबर को अमन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। अमन ने खुलासा किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से सं

मूली खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जान लेंगे तो आज से खाना शुरू कर देंगे

Image
सर्दियों में मूली हर किसी की किचन का अहम हिस्सा होता है। किसी को मूली के पराठे पसंद होते हैं, तो कोई मूली की सब्जी खाना पसंद करता है। बहुत सारे लोगों को मूली का अचार बेहद पसंद होता है। वहीं ऐसे लोग भी बहुत हैं जो इसे देखना तक पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इससे होने वाले फायदे जान लें। एक बार इसे खाने के फायदे जान लेंगे तो आप खुद को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से रोक नहीं पाएंगे।  पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है। यह हमारी आंतों तो स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता, जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है।  अगर किसी को भूख न लगने की परेशानी है तो इसके लिए आप मूली के रस में अदकर का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ेगी और आपको अगर पेट संबंधित कोई रोग वो भी दूर होगा।  अगर आपको पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो आप मूली के रस में नमक मिलाकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा। जिन

पाकिस्तान के नए पैंतरे से रहें सावधान, आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल ये लड़कियां बन सकती हैं खतरा

Image
पाकिस्तान लगातार भारत में अशांति फैलाने के लिए नए-नए प्रयोग करने में जुटा हुआ है। वहीं सुरक्षाबल पाक की सभी नापाक कोशिशों को विफल करने में मोर्चे पर डटा हुआ हैं। ऐसे में अब पाक ने युवा लड़कों के साथ-साथ खूबसूरत और पढ़ी लिखी लड़कियों का भी सहारा लेना शरू कर दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में दो महिला आतंकी हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुकीं हैं। उनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि पाक महिलाओं को घाटी और भारत में बड़े मिशन के लिए तैयार कर रहा है। उन्हें हथियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया और उनकी खूबसूरती का किस तरह से प्रयोग करना है इस पर प्रशिक्षण दे रहा है।  सुरक्षा एजेंसीज के गुप्त सूत्रों की माने तो यह सभी महिला हथियार चलाने सहित हनी ट्रैप करने में परिपूर्ण हैं। साथ ही इनका प्रमुख हथियार सोशल मीडिया बन रहा है। इसके जरिए यह नवजवानों और सुरक्षा एजेंसीज के लोगों को निशाना बना रही हैं। इसके लिए पाकिस्तान ने बाकायदा पीओके में सोशल मीडिया की ट्रेनिंग का एक इंस्टिट्यूट भी शुरू किया है। जहां वह लड़कियों और महिलाओं को जिहाद के नाम पर आतंकवाद की शिक्षा दे रहा है साथ ही उन्हें स

राजस्थान/ चुनाव भाजपा का ‘गौरव संकल्प पत्र’ जारी, 5 हजार के बेरोजगारी भत्ते का वादा

Image
                           राजस्थान चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे ‘राजस्थान गौरव संकल्प पत्र’ का नाम दिया गया है। संकल्प पत्र में कई वादे किए गए हैं। ये हैं घोषणापत्र के बड़े वादे 1. किसानों की आय दोगुनी करेंगे 2. 250 करोड़ के प्रावधान किसान स्टार्टअप के लिए 3. शिक्षित बेरोजगारों के लिए 5 हजार का भत्ता 4. 50 लाख युवकों को रोजगार के अवसर 5. जवाई बांध के लिए 6100 करोड़ रुपये 6. सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों को 108 एंबुलेंस सेवा से जोड़ा जाएगा 7. राज्य की योजनाओं में ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ को प्रमुखता दी जाएगी 8. हर जिले में योग भवन 9. एमएसपी खरीद की प्रक्रिया को और सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जाएगा 10. सेना भर्ती शिविरों से पहले युवकों को ट्रेनिंग 11. 1 करोड़ के सहकारी ऋण पांच साल में दिए जाएंगे 12. हर साल 30 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य 13. किसानों के लिे ऋण राहत आयोग इस मौके पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले घोषणापत

आईएएस अपराजिता सारंगी ने थामा भाजपा का दामन अमित शाह की मौजूदगी में

Image
ओडिशा की पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।  बता दें सारंगी के वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना) को प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।  आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 1994 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी सारंगी 2013 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके इस साल अक्तूबर में गृह राज्य ओडिशा वापस जाने की अटकलें थीं लेकिन इससे पहले ही सितंबर में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया था।  सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।  सारंगी ने इसी साल अगस्त में मनरेगा की जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया है। वह साल 2006-2009 तक बीएमसी की कमिश्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह स्कूल एंड मास एजुकेशन की सेक्रेटरी, पंचायती राज विभाग की डायरेक्टर, उच्च शिक्षा सेक्रेटरी तथा कपड़ा और हैंडलूम सचिव के पद पर भी रह चुकी हैं।

पेट्रोल पंप आप भी खोल सकते हैं, अपना ऐसे करें घर बैठे आवेदन

Image
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां पूरे देश में जल्द ही 60 हजार से अधिक पेट्रोल पंप और खोलेंगी। अगर आपके पास भी शहरी या फिर ग्रामीण इलाके में जमीन है तो फिर ऐसा कर सकते हैं। तीनों तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने मिलकर के एक वेबसाइट बनाई है, जहां पर आवेदन किया जा सकता है। इससे न केवल आपकी कमाई बढ़ेगी बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।  तेल कंपनियों के इस कदम से पूरे देश में लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पूरे देश में इंडियन ऑयल के ही करीब 27 हजार पेट्रोल पंप हैं। अब कंपनियां इनकी संख्या दोगुनी से ज्यादा करने का प्लान कर रही है। अब कंपनियों ने डिपॉजिट राशि के नियम में भी काफी बदलाव किया है।  पहले था यह नियम  पूर्व नियमों के मुताबिक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने वाले के पास बैंक डिपॉजिट में 25 लाख रुपये होना जरूरी था। वहीं ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12 लाख रुपये होना जरूरी था। तेल कंपनियों ने अब से इस नियम को बदल दिया है।अब जमीन का मालिकाना हक नहीं रखने वाले भी जमीन लीज पर लेकर आवेदन कर सकते हैं।  अब

B’day Special: सुरेश रैना भारत के इकलौते व दुनिया के तीसरे बल्लेबाज, ये रिकॉर्ड है सबूत

Image
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना मंगलवार को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में जन्मे बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया किया था। इसके बाद वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हो गए। रैना को क्रिकेट का ‘जेंटलमैन’ कहा जाता है। आइए जानते हैं ‘जेंटलमैन’ के जन्मदिन पर उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ खास बातें:  16 साल की उम्र में रणजी में डेब्यू  साल 2003 में सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल हुए और असम के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन वह उस सीजन में दूसरा मैच नहीं खेल पाए। इसी साल वह अंडर-19 एशियन वन-डे चैंपियनशिप के पाकिस्तान का दौरा किए थे।  अंडर-19 विश्व कप में दिख गया था जलवा  सुरेश रैना ने साल 2004 में अंडर-19 विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाए। मगर इनके बल्लेबाजी से यह कयास जरूर लग था कि आगे चलकर यह एक बेहतरीन बल्लेबाज बनेंगे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाया था। उस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 38 गेंदों पर 90 रन था।  तीनों प्रारूपों मे

करतारपुर कॉरिडोरः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का खून खौला, बोले- पाक आर्मी चीफ बाजवा बुजदिल

Image
कैप्टन अमरिंदर सिंह का फौजी खून उस समय खौल उठा जब वह करतारपुर साहिब कॉरिडोर के नींव पत्थर समारोह में भाषण देने के लिए स्टेज पर आए। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद किया और पाक के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा पर करारा हमला बोला।  कैप्टन ने कहा कि मैं भारतीय फौज में 10 वर्ष कमर जावेद बाजवा से सीनियर हूं। 1963 में मैने कमीशन लिया था और मैं तो परवेज मुशर्रफ से भी एक साल सीनियर हूं, वह 1964 में पाक आर्मी में आया था। फौजी को यह कौन सिखाता है कि निर्दोष व मासूमों की हत्या करो, जवानों को गोली मार दो। बार्डर पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं।  पठानकोट एयरबेस, दीनानगर में घुसकर हमला करवा दो। अब निरंकारी सत्संग पर ग्रेनेड फेंके गए, यह बाजवा को कौन सिखा रहा है ? सत्संग करने वाले मासूमों का क्या कसूर था। शर्म आनी चाहिए बाजवा को, यह बुजदिली है। 19 लोग घायल हुए, इनमें एक छह साल का बच्चा भी था। मैं सिख धर्म का हूं, लेकिन पंजाब के प्रति मेरा फर्ज भी है, इसलिए मैं 28 नवंबर को पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं।  पहले ही दिन पहले जत्थे के साथ मैं करतारपुर जाऊंगा  हमारा प

सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा मौलवी जेब में जिंदा कारतूस लेकर, गिरफ्तार

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स की जेब से जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार सुबह की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कारतूस जब्त कर लिया गया।  पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान नाम के शख्स के रूप में हुई है। उसके जेब से कारतूस तब मिली जब वह सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था और उसकी चेकिंग हो रही थी।  चेकिंग के दौरान जब उसकी जेब से कारतूस मिला तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि वह उन मुस्लिम मौलवियों के ग्रुप के साथ था जो मुख्यमंत्री के पास अपनी सैलरी बढ़ाने की गुहार लगाने के लिए गया था। उनकी सीएम से गुहार थी कि वह वक्फ बोर्ड को उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए कहें।  पुलिस ने बताया कि मौलवी इमरान को वह गोली मस्जिद के दानपात्र में मिली थी और उसने उसे अपनी जेब में रख लिया था और बाद में जेब से निकालना भूल गया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

भारत/ऑस्ट्रेलिया- ICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव की बल्ले-बल्ले, टॉप-5 में बनाई जगह, नंबर एक कौन?

Image
  भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज के बाद सोमवार को आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी हुई है। टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली। साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा भी कुलदीप की तरह पहली बार टॉप-5 में शामिल हुए।  नई रैंकिंग से पहले कुलदीप 23वें पायदान पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला। अब वे टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं जंपा भी 17 स्थान खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।  टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान और दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान बने हुए हैं। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद चौथे नंबर पर हैं। दूसरे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए बुरी खबर हैं।  चहल सात पायदान के नुकसान के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बिली स्टेनलेक भी पांच स्थान गिरकर 14वें नबंर पर आ गए हैं। उनके साथी एंड्रयू टाय 8 पायदान के नुकसान से 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।  बल्लेबाजों की रैं

6 साल की हुई आम आदमी पार्टी, कार्यकर्ताओं को दी बधाई, केजरीवाल

Image
आम आदमी पार्टी के लिए आज का दिन बहुत खास है। 6 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी ने राजनीति में प्रवेश किया था और एक अलग राजनीति करने का दावा कर बदलाव लाने की बात कही थी। इसी मौके पर पार्टी के आईटीओ स्थित दफ्तर पर सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।  केजरीवाल ने कहा, “छह साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। निरूस्वार्थ भाव से काम करने वाले लाखों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के दम पर तमाम बाधाओं के बावजूद भारत को भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद के जहर से मुक्त कराने की दिशा में यह राजनीतिक क्रांति आगे बढ़ रही है।”  इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 26/11 हमले में मारे गए शहीदों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन भी रखा। केजरीवाल ने मंच से बोलते हुए कहा- आज के ही दिन 1949 को संविधान बना था, इसी दिन पार्टी बनी थी। यह इशारा है कि इस देश में संविधान पर मंडराते खतरे को कोई दूसरी

6 साल की मासूम की अस्मत ही नहीं लूटी, जिंदगी भी खतरे में डाली जानिए कैसे

Image
मोहालीः दुष्कर्म के आरोपी जोसफ ने छह साल की मासूम की सिर्फ अस्मत ही नहीं लूटी, बल्कि उसकी जिंदगी भी खतरे में डाल दी है। जोसफ के माता पिता ने दावा किया है कि उसे एड्स है। उसका पीजीआई से इलाज भी चल रहा है। दो सप्ताह पहले ही उन्हें पीजीआई में कराए गए टेस्ट के बाद इसकी जानकारी हुई।  उधर पुलिस ने जोसेफ को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पिता ने बताया कि जोसफ की 11 साल पहले शादी हुई थी। उसका एक सात साल का बेटा है। शनिवार को उसकी पत्नी अपने मायके चंडीगढ़ गई थी। वह घर पर शराब के नशे में अकेला था। इसी दौरान उसने इस घिनौने काम को अंजाम दिया।  पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर में ही नशे की अधिकता के कारण बेहोश हो गया था। माता पिता उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान एड्स के लक्षण पाए गए तो पीजीआई भेज दिया। यहां दोबारा टेस्ट किया तो एड्स की पुष्टि हो गई।  एसएमओ बोले- बच्ची का कराया जाएगा इलाज  खरड़ के एसएमओ डॉक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमारी जानकारी में भी यह बात आई है। एड्स के लक्षण तीन से चार महीने म

भाजपा की विचारधारा स्पष्ट, अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए: पीयूष गोयल

Image
उदयपुर। राजग की सहयोगी पार्टी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, विश्व हिन्दू परिषद, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राम मंदिर निर्माण की मांग के बीच केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मंदिर मुद्दे पर आपसी बातचीत और तालमेल से या तो फैसला हो जाए या कानूनी निर्णय आ जाए तो इसका फैसला जल्द हो सकता है।  गोयल ने कहा कि मंदिर मुद्दे पर भाजपा ने लगातार अपनी विचारधारा स्पष्ट की है कि अयोध्या में उस स्थान पर जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां एक भव्य मंदिर बनना चाहिए और भाजपा ने अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया है कि हमारी सोच है कि जल्द से जल्द इस पर आम सहमति से फैसला हो या अदालत अपना निर्णय दे।  उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं उद्धव ठाकरे, विहिप या आरएसएस ने जो बात कही है, वह जनता और पूरे देश की मांग है।‘  गोयल ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि आपसी तालमेल से मिल-जुलकर कोई फैसला हो या अदालत के निर्णय से मंदिर बनना चाहिए ।

अमिताभ बच्चन ने इस तरह की BMC की मदद, यूपी के किसानों का चुकाया था कर्ज

Image
मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन निजी जिंदगी में भी देश के नायक बनते जा रहे और अपनी दरियादिली से वे लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। अमिताभ ने उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ कर्ज चुकाने की पहल करने के बाद बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को सफाई करने वाली 25 छोटी मशीनें और एक ट्रक खरीद कर तोहफे में दिए।  अमिताभ ने ट्वीट कर उक्त जानकारी दी। अभिताभ ने ट्वीट में लिखा, ‘मैनुअल तरीके से सफाई करने वालों की अमानवीय दुर्दशा देखकर मैंने उनके लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था। आज मैंने यह वादा पूरा किया! मैंने 25 छोटी मशीनें और एक बड़ी ट्रक मशीन बीएमसी को गिफ्ट की है।‘  पत्र लिख कर कहा था कुछ करना चाहते थे : 24 नवंबर को अमिताभ ने सफाई करने वाले कर्मचारियों के संगठन मैनुअल स्कैवेंजर्स एसोसिएशन (एमएसए) और बीएमसी को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैनहोल और सीवर में घुसकर सफाई करने वाले मैनुअल स्कैवेंजर्स के लिए वह कुछ करना चाहते हैं।  50 लाख रुपए देने का वादा किया था अमिताभ ने : बिग बी ने कहा कि ऐसा इसलिए ताकि मैनुअल स्कैवेंजर्स को समाज में सम्म

इंदौर / अमित शाह ने देर रात सराफा पहुंचकर लिया इंदौरी व्यंजनों का मजा

Image
इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में राजनीतिक पार्टी के नेता वोटरों को रिझाने के लिए कोई दांव नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इंदौर में रविवार को देर रात को देखने को मिला है। अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया।  बीजेपी के गढ़ मालवा को बचाने में जुटे अमित शाह देर रात इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मालवा में पार्टी की स्थिति का फीड बैक लिया, वहीं अंतिम दौर में किस तरह वोटरों को अपनी ओर खींचा जाए, इसके टिप्स दिए।  इसके बाद अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान अमित शाह के साथ सेल्फी खिंचाने और फोटो लेने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इंदौर दौरे के दौरान चौपाटी पहुंचकर इंदौरी व्यंजन का लुत्‍फ उठाया था।

घर के भेद किसी को न बताएं स्त्री, हम नहीं ऐसा द्रौपदी ने कहा है, जानिए 4 और भी जरूरी सीख

Image
महाभारत की सबसे खूबसूरत और रहस्यमयी महिला द्रौपदी है। पांच पतियों के बावजूद उसे संसार की श्रेष्ठतम चरित्र और गुणों वाली महिला माना गया है। द्रौपदी ने संसार की सभी नारियों को लेकर 4 महत्वपूर्ण बातें कही है। आइए जानते हैं….  1. द्रौपदी ने कहा है स्त्रियों को कभी भी छोटी सोच नहीं रखना चाहिए वरना घर में बरकत नहीं रहती है। दोनों परिवार के सदस्यों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए। अगर सामने वाला गलत है तब भी अपने व्यवहार में परिवर्तन न लाएं लेकिन स्वाभिमान से समझौता कभी न करें।  2. एक अच्छी और सच्ची स्त्री को हमेशा बुरी स्त्रियों से दूरी बना कर रखना चाहिए। स्त्री को न सिर्फ बुरे पुरुषों से बल्कि बुरी स्त्रियों से भी दूर रहना चाहिए। बुरी स्त्रियां अपने आचरण से दूसरे घर को भी बर्बाद कर देती हैं।  3. द्रौपदी ने संदेश दिया है कि स्त्री के लिए उसका पति ही सब कुछ होता है। इसलिए विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं और हमेशा अपने पति के कदम से कदम मिलाकर साथ दें क्योंकि शादी के बाद एक स्त्री का पति ही उसका सब कुछ होता है। पति नहीं तो सब कुछ बेकार है। इसलिए स्त्रियों को अपने पतियों का आ

मोदी का राहुल पर तंज- क्या आपने कभी सुना कि मैं कहीं खो गया या छुट्टी चला गया?

Image
नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भीलवाड़ा में चुनावी सभा की।  राहुल गांधी ने 2015 में 60 दिन की छुट्टी ली थी, इस दौरान वे संसद सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे  बीते सितंबर में राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे  मोदी ने कहा- हम मौके की तलाश में हैं, मुंबई हमलों के गुनहगारों को छोड़ेंगे नहीं  भीलवाड़ा . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां चुनावी सभा में काम से छुट्टी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। मेरी मेहनत में आपको कोई कमी नजर आती है? दिन-रात काम करता हूं या नहीं? आपने कभी सुना कि मैंने छुट्टी ली? आपने कभी सुना है कि मैं यहां टहलने चला गया। आपने कभी सुना कि मैं सात दिन खो गया? मैं मेरा हिसाब दे रहा हूं।“ राहुल गांधी ने 2015 में 60 दिन की छुट्टी ली थी, इस दौरान वे संसद सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे। वे सितंबर महीने में एक सप्ताह के लिए मानसरोवर की यात्रा पर भी गए थे।  प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष मेरे काम का हिसाब मांगता है। आपके यहां उनके नेता आ जाएं तो उनसे पूछ

Japan / भ्रष्टाचार के आरोपी कार्लोस का समर्थन कर रही लेबनान सरकार, उन्हें नेशनल आईकॉन मानती है

Image
जापान की ऑटो कंपनी निसान के पूर्व चेयरमैन हैं कार्लोस घोस  आय छिपाने, भ्रष्टाचार के आरोप में निसान ने उन्हें पद से हटाया  कार्लोस लेबनान में पले-बढ़े, उन पर वहां डाक टिकट भी जारी हुआ था  बेरुत. जापान में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे निसान कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोस (64) को लेबनान सरकार सपोर्ट कर रही है। लेबनान में कार्लोस की छवि हीरो की तरह है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक वहां की सरकार ने कार्लोस को नेशनल आइकॉन का दर्जा देते हुए पिछले साल उन पर डाक टिकट भी जारी किया था। इसकी वजह यह है कि कार्लोस लेबनान की राजधानी बेरुत में पले-बढ़े हैं। कॉरपोरेट वर्ल्ड में कार्लोस की सफलता की वजह से लिए लेबनान की जनता और सरकार उनका काफी सम्मान करती है।  इनकम छिपाने और निसान कंपनी में भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले सोमवार को जापान में कार्लोस की गिरफ्तारी हुई थी। इसका पता चलते ही लेबनान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ‘कार्लोस घोस प्रतिष्ठित नागरिक हैं। उन्होंने दुनियाभर में देश का नाम किया है। मुश्किल वक्त में हम उनके साथ हैं।‘  लेबनान में राष्ट्रपति पद के द

वेडिंग / शादी से पहले सजा प्रियंका का घर 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी रस्में

Image
प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हैं। वहीं, निक जोनस की उम्र 25 साल है।  दोनों का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हुआ था।  निक-प्रियंका ने 18 करोड़ रु. में एक मैगज़ीन को बेचे हैं वेडिंग फोटोज के राइट्स।  बॉलीवुड . प्रियंका चोपड़ा 2-3 दिसंबर को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी से पहले प्रियंका के मुंबई स्थित घर को सजा दिया गया है। सजे हुए पीसी के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  मेहंदी-संगीत सेरेमनी: प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। निक, संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर डांस करेंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े निक-प्रियंका की संगीत सेरेमनी को कोरियग्राफ कर रहे हैं। बता दें कि अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए निक हिंदी गाने भी गाएंगे। वे अपने ट्रूप के साथ करीब 45 मिनट की प्रस्तुति देंगे।  दो रिवाजों से होगी शादी: 30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका- निक की हल्दी सेरेमनी होगी। निक और प

राहुल गांधी ने गरीब नवाज की दरगाह में जियारत की, ब्रह्मा मंदिर में कांग्रेस की जीत की मन्नत मांगी

Image
                                                       राहुल सुबह 9 बजे दरगाह पहुंचे।  राहुल ने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाएए करीब 20 मिनट का वक्त बिताया  पुष्कर में सावत्री घाट सरोवर पर विधि-विधान से पूजा की, आज 3 चुनावी सभाएं भी करेंगे  अजमेर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। उन्होंने मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल चढ़ाए। राहुल सुबह करीब 9 बजे दरगाह जियारत करने पहुंचे और करीब 20 मिनट यहां रहे।  राहुल इसके बाद पुष्कर गए। उन्होंने ब्रह्मा सावत्री घाट सरोवर पर विधि-विधान से पूजा की और दुग्धाभिषेक किया। राहुल यहां नौ मिनट रुके। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। मंदिर की ओर से राहुल को साफा बांधा गया। राहुल ने यहां कांग्रेस की जीत की मन्नत मांगी। इसके बाद वे यहां से रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट उनके साथ थे। राहुल आज जोधपुर समेत जालोर और पोकरण में तीन सभाओं को आज संबोधित करेंगे।

US/ मैक्सिको से आ रहे प्रवासियों को रोकने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दागे आंसू गैस के गोले

Image
                                          आंसू गैस के गोलों से बचने का प्रयास करते शरणार्थी। घटना सैन डिएगो से सटी मैक्सिको की बॉर्डर की, लोग सूखी नहर के रास्ते ही अमेरिका में घुसने लगे थे ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका में पनाह देने पर रोक लगा दी थी, कोर्ट ने उनका फैसला पलटा इसके बाद ट्रम्प ने चेतावनी दी थी- सीमा पर हालात बेकाबू हुए तो प्रवासियों को ही नुकसान उठाना पड़ेगा तिजुआना (मैक्सिको). सैन डिएगो में अमेरिका-मैक्सिको की सबसे बड़ी सीमा चौकी पर प्रवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। यह सीमा खुलने के बाद मैक्सिको से बड़ी तादाद में अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसने लगे थे। जब सीमा चौकी से प्रवासियों को रास्ता नहीं मिला तो वे पास ही स्थित एक सूखी नहर को पार कर आने लगे। हालात बिगड़ते देख ट्रम्प प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने वहां आंसू गैस के गोले दाग दिए। प्रवासियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना के बाद पांच घंटे तक सीमा को बंद रखना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि अमेरिका में सिर्फ उन्ही

मुंबई/ हमले के 10 साल बाद- अमेरिका ने आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर 35 करोड़ रुपए का इनाम रखा

Image
2008 में मुंबई पर हुआ आतंकी हमला 26 नवंबर से 29 नवंबर तक चला था।  मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने किया इनाम का ऐलान  पोम्पियो ने कहा-दोषियों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाएगा  वॉशिंगटन. मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लोगों की सूचना देने वालों को अमेरिका 35.5 करोड़ रुपए (50 लाख डॉलर) तक का इनाम देगा। वहां के विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पियो ने रविवार को इसका ऐलान किया। इसके मुताबिक जो भी व्यक्ति हमले की साजिश रचने वालों या इसमें मदद करने वालों की जानकारी देगा, उसे पुरस्कार मिलेगा।  हमले में 6 अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे  पोम्पियो ने कहा, “अमेरिकी सरकार और सभी नागरिकों की ओर से मैं भारत और मुंबई शहर के प्रति हमदर्दी जता रहा हूं। हम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले परिवारों और उनके दोस्तों के साथ खड़े हैं। इसमें छह अमेरिकी नागरिकों की भी जान गई थी। 26/11 के आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया था।”  पोम्पियो बोले, “ पाकिस्तान से कहा जाएगा कि वह अमानवीय हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा और दूसरे आतंकी संगठनों प

नगमा के स्वागत के लिए मंच पर भिड़े कांग्रेसी, जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई….

Image
कांग्रेस नेता नगमा ने रविवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रैली की। यहां उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेता आपस में उलझ बैठे।  शिवपुरी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा ने रविवार को शिवपुरी में चुनावी सभा ली। उन्होंने मंच से भाषण के दौरान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि श्रीमंत होना, कोई बुराई नहीं है। लेकिन इंसान को श्रीमंत पैसों से नहीं, अपने कर्मों से होना चाहिए। रामजी राजा दशरथ के पुत्र थे। उन्होंने सबरी के जूठे बेर खाकर गरीबों को गले लगाया। इसी तरह हमारे सिंधियाजी हैं, जो गरीबों व दलितों को गले लगाते हैं और अपने साथ लेकर चलते हैं।  इससे पहले नगमा ने चार-पांच लोगों से ही स्वागत की बात कही तो कांग्रेस नेता आपस में उलझ बैठे। उनमें जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई।

इमरान खान लड़कियों के साथ ड्रग्स लेते थे, होटल के कमरे में होती थी अय्याशी’

Image
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।  पाकिस्तान में 25 जुलाई यानि बुधवार को आम चुनाव में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों मतदान कर इमरान की किस्मत का फैसला कर दिया है। अब चुनावी नतीजों को इंतजार है। क्रिकेटर खेलने के दौरान सुर्खियों में रहने वाले इमरान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अपने गुड लुक्स और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।  किसी ने उन्हें अय्याश कहा तो किसी ने उन्हें गुस्से वाला कहा। वहीं किसी ने उन्हें महिलाओं के लिए बदनाम किया। आइए जानते हैं इमरान की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादित पल।  इमरान सबसे ज्यादा जिसके लिए विवादों में रहे वह था उनके ड्रग्स का सेवन करना। उनकी टीम के ही कई खिलाड़ियों ने इसका जिक्र किया था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं।  1987 में पाक एक वरिष्ठ खिलाड़ी कासिम उमर ने कहा था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी इसका सेवन करते हैं। हालांकि मामले की जांच हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाई कांग्रेस को लताड़, लड़ने की ताकत नहीं तो मां को दे रहे हैं गाली

Image
छतरपुर। नरेन्द्र मोदी ने राजनीति में उनकी मां को बीच में लाने पर कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में मोदी से लड़ने की ताकत नहीं है तो अब मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। मोदी ने लोगों से सवाल किया कि क्या मोदी की मां का अपमान करने से उनकी जमानतें बची रहेगीं।  दरअसल कांग्रेस नेता राज बब्बर ने हाल ही में इन्दौर में प्रधानमंत्री की मां (हीराबेन) की उम्र की तुलना डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत से की थी। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार के दौरान छतरपुर में शनिवार को आमसभा में मोदी ने कांग्रेस पर गरजते हुए कहा, जब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रहा तो वह तेरी मां-मेरी मां करने लगे। वह मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। मोदी की मां को राजनीति का र भी नहीं मालूम है। वह घर में बैठकर पूजा-पाठ कर रहीं हैं।  उन्होंने कहा, उनमें मोदी से लड़ने की ताकत नहीं है। पिछले 17 साल से सीना तानकर एक-एक मौके पर उनको चुनौती देता आया हूं और उनको पराजित कर रहा हूं। यहां तक पहुंच गए कि मां को घसीट लाते हैं। यहां भी जो चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार हैं