Posts

एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए अंसल ग्रुप के मालिक को लखनऊ लेकर आई पुलिस, हो रही स्वास्थ्य जांच

Image
दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए धोखाधड़ी के आरोपी अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को लखनऊ ले आया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विभूतिखंड पुलिस टीम उसे लोहिया अस्पताल लेकर गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मामले पर लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बयान जारी कर कहा कि अंसल के खिलाफ करीब 24 मुकदमें दर्ज थे और लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। उसे आज दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। हमें सूचना मिली थी जिस पर हमने गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी। सुशील अंसल अपने बेटे प्रणव अंसल के साथ लंदन भागने की फिराक में था। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रणव अंसल पर धोखाधड़ी के करीब 24 मामले दर्ज हैंए जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। अपने ऊपर लगातार दर्ज हो रहे मामलों के चलते पिता.पुत्र दोनों ने देश छोड़कर भागना उचित समझाए लेकिन उनके इस कदम से पहले ही लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दरअसलए लखनऊ पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट नोटिस से दोनों अंजान थे। अंसल

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड गुरमीत राम रहीम पर फैसला बस थोड़ी देर में, धारा लगी 144

Image
सुनारियां जेल में डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर तैयारियां पूरी पंचकूला ।  रोहतक । शुक्रवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत द्वारा पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में फैसला सुनाया जाएगा। रोहतक की सुनारियां जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी‌। जेल प्रशासन की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील किए गए। जेल परिसर के  500  मीटर के एरिया में एंट्री पूरी तरह बैन है। जेल प्रशासन की ओर से पेशी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने आदेश जारी कर डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुनवाई के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा  144  लगा दी है। ये आदेश  12  जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशानुसार धारा  144  सेक्टर  1,   2,   3,   4,   5, 6,   20,   21,   23,   24  तथा गांव देवीनगर ,  खड़क मंगोली व राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगने वाले क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने साथ किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इस

Husband की गैरहाजिरी में महिला से दोस्त ने किया रेप

Image
गाज़ियाबाद सिहानीगेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति के दोस्त पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। काम पर आने - जाने के दौरान उसके पति की एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक उसके घर आने - जाने लगा। महिला ने बताया कि ,  उसके पति की गैरहाजिरी में भी युवक उसके घर आ जाता था। युवक ने पूर्व में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पति काम पर गए हुए थे। उसी दौरान उक्त युवक उनके घर आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।महिला ने इस बीच शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिहानी चुंगी चौकी प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक बनेगा New Highway

Image
भारत माला परियोजना के तहत तीन राजमार्गों को जोड़ते हुए अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल.वे को जोड़ने के लिए एक अलग हाईवे का निर्माण किया जाएगा।  1600  करोड़ रुपये की लागत से हाईवे का निर्माण किया जाएगा ,   32  किलोमीटर से अधिक लंबे इस हाईवे से एनएच -24,  दिल्ली - सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल आपस में जुड़ जाएंगे। इस हाईवे को ढाई साल के भीतर पूरा कर लिया जाना है ,  मार्च तक निर्माण के लिए निविदा निकाली जाएगी। यह हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास  ( दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेस वे )  से शुरू होकर बागपत के खेकड़ा  ( मवीकलां गांव )  में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस.वे से जुड़ेगा। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। एनएचएआई ने बागपत ,  गाज़ियाबाद ,  नंदनगरी और शास्त्रीनगर  ( उत्तरी दिल्ली )  जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जमीन अधिग्रहण और कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए एसडीएम नियुक्त करने के लिए कहा है। सड़क बनने से दिल्ली और पश्चिमी यूपी और करीब हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ,  सड़क का निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शुरू हो जाएगा। यह सड़क अक्षरधाम मंदिर के पास से ल

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

Image
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के  सिवान ने आज गगनयान मिशन के संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि इस मिशन पर काम जारी है और यह इसरो के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है। इसरो प्रमुख सिवान ने बताया कि दो मानवरहित स्पेस मिशन का लक्ष्य दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 रखा गया है। इसके अलावा अंतरिक्ष के मानव मिशन के लिए दिसंबर 2021 का समय निर्धारित किया गया है। बजट पास होने के बाद क्रू की ट्रेनिंग पर काम शुरू हो चुका है। इसमें जरूरत पड़ने पर विदेशी ट्रेनिंग को भी शामिल किया जा सकता है। क्रू मेंबर का चुनाव इसरो और आईएएफ द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें दो से तीन सालों तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मिशन के लिए राकेश शर्मा का भी परामर्श लिया जाएगा। राकेश शर्मा भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। लेकिन वह सोवियत संघ के अंतरिक्ष अभियान के तहत गए थे। साल 2022 तक भारतीय एजेंसी के दम पर जाने का किसी भारतीय का ये पहला अवसर होगा।   विशेषज्ञों का मानना है कि मानव मिशन बे

Delhi मेट्रो में 94% चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं महिलाएं

Image
दिल्ली मेट्रो में  2017  में पॉकेटमारी के  1,392  मामले दर्ज हुए थे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  ( सीआईएसएफ )  ने इस संख्या को कम करने के लिए काफी कदम उठाए हैं। विशेष अभियान चलाकर इस संख्या को  2018  में  497  तक ले आया है। इसमें से भी  94  प्रतिशत मामलों में पॉकेटमारी की घटना को महिलाओं ने अंजाम दिया था।  2017  में यह प्रतिशत  85  था। 2017  के आंकड़े ने सीआईएसएफ को परेशान कर दिया था जिसके कंधों पर मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करना शुरू कर दिया था और उन्हें परिसर में घुसने से मना कर दिया जाता था। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार  236  मेट्रो स्टेशन पर ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया और अतिरिक्त जवानों  ( महिला और पुरुष दोनों )  को असुरक्षित स्थानों पर लगाया गया ताकि वह पॉकेटमारों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। पुलिस को भी इसमें शामिल किया गया। जिसके चार कांस्टेबलों की विशेष टीम मेट्रो स्टेशन और इस गैंग की पसंदीदा जगहों पर नजर रखने का काम करते। सादी वर्दी में तैनात यह पुलिसवाले स्टेश

भांजे की बढ़ गई थी नजदीकियां, मारकर बालकनी में दबाया.

Image
दिल्ली के द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में करीब तीन साल से गायब एक युवक की हत्या की गुत्थी को एएटीएस  ( एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड )  ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नही बल्कि युवक के सगे मामा ने उसकी गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाने पर की थी। हत्याकांड पर पर्दा डालने के लिए आरोपी ने अपने भांजे के शव को फ्लैट की बालकनी में दफना दिया था। आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से ढूंढ निकाला। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली लाई है और दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को  8  अक्तूबर  2018  को चाणक्या प्लेस -1  के एक मकान की तीसरी मंजिल स्थित बालकनी में खुदाई के दौरान कंकाल मिलने की सूचना मिली। मकान मालिक विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष  2015  में उसने तीसरी मंजिल पर मकान बिजय कुमार महाराणा  (35)  नामक शख्स को किराए पर दिया था। उसने बालकनी में तुलसी व अन्य पौधे लगाने के नाम पर पौने दो फुट मिट्टी डलवाई थी। कुछ दिनों बाद उसने बताया था कि उसका भांजा जय प्रकाश महाराणा  (25)  गायब हो गया है। मकान मालिक के कहने पर  12  फरवरी  2016  को बिजय ने जयप्रकाश की गुमशुदगी डा