नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के समुद्र तट किनारे बने अवैध बंगले तोड़े जाएंगे
मुंबई। रायगढ़ समुद्र तट पर बने कम से कम 160 अवैध बंगले को तोड़ा जाएगा। यह बंगले शीर्ष सेलेब्रेटी के हैं और इनमें भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के बंगले भी शामिल हैं। इन्हें नियमों के उल्लंघन के कारण तोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदाम कदम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रायगढ़ जिले के विभिन्न सुरम्य समुद्र तटों पर अवैध निर्माणों को लेकर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद उन्होंने ये निर्देश जारी किए। कदम ने कहा, "मुरुद स्ट्रेच के नजदीक समुद्र तटों पर या उसके पास लगभग 151 अवैध बंगले हैं, इसके अलावा अलीबाग में 121 बंगले हैं, जो तटीय विनियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करते हैं। इन्हें बनाने में स्वीकृत योजनाओं और अन्य नियमों का पालन नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा कि इनके अलावा 111 बंगले स्थानीय लोगों या मछुआरों के हैं। इन पर अभी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इनमें से 61 अलीबाग में और 50 मुरुद में हैं। कई बाहरी लोगों ने विभिन्न अदालतों से अपने बंगलों पर किसी भी कार्रवाई को लेकर अस्थायी रोक ले रखी है। राज्य सरकार ने इन सभी मामलों को