राम रहीम से जुड़े एक और मामले में आज फैसला, 16 साल पहले हुई थी पत्रकार की हत्या



*  अक्टूबर 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर हमला हुआ था, एक महीने बाद मौत हुई
राम रहीम मुख्य आरोपी, मामले में तीन अन्य लोगों पर भी आरोप
साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम
चंडीगढ़/पानीपत. सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। जनवरी को सीबीआई कोर्ट ने 16 साल पुराने इस मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम, निर्मल,कुलदीप और कृष्ण लाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार की अपील पर सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करवाने की अनुमति दे दी है। इस मामले में भी जज जगदीप सिंह फैसला सुनाएंगे, जिन्होंने साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाई थी।
रामचंद्र के जरिए ही यौन शोषण मामला सामने आया था
साध्वी यौन शोषण मामले में जो लेटर लिखे गए थे। उन्हीं के आधार पर रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में खबरें प्रकाशित की थीं। आरोप है कि छत्रपति पर पहले दबाव बनाया गया। जब वे आरोपियों की धमकियों के आगे नहीं झुके तो 24 अक्टूबर 2002 को उन पर हमला कर दिया गया। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
 ऐसे दिया गया था हत्या को अंजाम
आरोप है कि बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र की हत्या कर दी थी। उसके साथ निर्मल भी था। जिस रिवॉल्वर से रामचंद्र पर गोलियां चलाई गईं, उसका लाइसेंस डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर कृष्ण लाल के नाम पर था। गुरमीत राम रहीम पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। राम रहीम फिलहाल दो साध्वियों से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। 
सिरसा-रोहतक में सुरक्षा कड़ी, डेरे के सभी कार्यक्रम रद्द
सुनवाई के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने रोहतक की सुनारिया जेल और सिरसा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सिरसा में हरियाणा पुलिस की 12 कंपनियां डेरा सच्चा सौदा से सिरसा शहर तक तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त 10 डीएसपीए 12 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। डेरा सच्चा सौदा को 14 पुलिस नाकों से घेरा गया है। डेरे में सभी गतिविधियां बंद की गई हैं, उन्हें आदेश दिए गए हैं कि डेरे की वीडियोग्राफी करवाई जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये