नया नियम चीन में: बिजनेसमैन हों या कर्मचारी, टैक्स नहीं चुकाया तो देश नहीं छोड़ पाएंगे


* टैक्स रेट बढ़ाने की बजाय ज्यादा से ज्यादा टैक्स कलेक्शन पर सरकार का जोर
* नए नियम के दायरे में आने वाले लोगों का डेटा एयरपोर्ट, सी-पोर्ट जैसी कई अथॉरिटी के साथ साझा होगा
* विदेशी कर्मचारियों और विदेश में काम कर रहे लोगों की इनकम को इस नियम के दायरे में लाने की तैयारी
बीजिंग. नए साल से चीन की टैक्स कलेक्शन अथॉरिटी ने नया नियम बनाया है। इस नियम के तहत ऐसा कोई भी बिजनेसमैन, कंपनी या व्यक्ति जिस पर किसी भी तरह का टैक्स बकाया हो, वह देश छोड़कर नहीं जा सकेगा।
शुरू में 10 लाख से ज्यादा टैक्स के बकाएदारों पर होगी कार्रवाई
1. नए नियम के दायरे में शुरुआत में ऐसे कारोबारी, कंपनियां और नौकरीपेशा लोग आएंगे, जिन पर 1 लाख युआन (10.26 लाख भारतीय रुपये) का टैक्स बाकी है। ऐसे बकायदारों की सभी जानकारी मसलन आई कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर और पासपोर्ट डिटेल्स को टैक्स अथॉरिटी अपने ब्लैकलिस्ट डेटाबेस में डाल देगी।
2. इस डेटाबेस को पुलिस, बैंक, इमिग्रेशन, पासपोर्ट, एयपोर्ट और सी-पोर्ट जैसे विभागों के साथ भी साझा किया जाएगा। ये सभी विभाग इन बकायदारों पर नजर रखेंगे। ऐसे लोगों को देश छोड़ने की इजाजत भी नहीं होगी।
विदेशी कर्मचारियों और विदेश में काम कर रहे चीनी नागरिक भी दायरे में
3. नए कानून के तहत अगर कोई विदेशी नागरिक अपने कारोबार या फिर नौकरी के सिलसिले में चीन में 183 दिन से ज्यादा ठहरता है तो वो उसकी पूरी कमाई टैक्स के दायरे में होगी। हालांकि इस प्रावधान पर अमेरिका और हॉन्गकॉन्ग ने विरोध जताया है। इनके अलावा विदेश में नौकरी कर रहे चीनी नागरिकों को भी चीन में इनकम टैक्स देना होगा।
चीन में सिर्फ 2 फीसदी लोग देते हैं टैक्स
4. चीन की आबादी 138 करोड़ है। इनमें से 2.8 करोड़ लोग ही टैक्स देते हैं। अब टैक्स डिपार्टमेंट सरकारी आय बढ़ाने के लिए टैक्स दरें बढ़ाने की बजाय टैक्स कलेक्शन बढ़ाने पर ज्यादा जोर दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये