6 साल की मासूम की अस्मत ही नहीं लूटी, जिंदगी भी खतरे में डाली जानिए कैसे


मोहालीः दुष्कर्म के आरोपी जोसफ ने छह साल की मासूम की सिर्फ अस्मत ही नहीं लूटी, बल्कि उसकी जिंदगी भी खतरे में डाल दी है। जोसफ के माता पिता ने दावा किया है कि उसे एड्स है। उसका पीजीआई से इलाज भी चल रहा है। दो सप्ताह पहले ही उन्हें पीजीआई में कराए गए टेस्ट के बाद इसकी जानकारी हुई। 

उधर पुलिस ने जोसेफ को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पिता ने बताया कि जोसफ की 11 साल पहले शादी हुई थी। उसका एक सात साल का बेटा है। शनिवार को उसकी पत्नी अपने मायके चंडीगढ़ गई थी। वह घर पर शराब के नशे में अकेला था। इसी दौरान उसने इस घिनौने काम को अंजाम दिया। 

पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर में ही नशे की अधिकता के कारण बेहोश हो गया था। माता पिता उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान एड्स के लक्षण पाए गए तो पीजीआई भेज दिया। यहां दोबारा टेस्ट किया तो एड्स की पुष्टि हो गई। 

एसएमओ बोले- बच्ची का कराया जाएगा इलाज 

खरड़ के एसएमओ डॉक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमारी जानकारी में भी यह बात आई है। एड्स के लक्षण तीन से चार महीने में पता चलते हैं। लेकिन फिर भी हम बिना कोई रिस्क लिए पीड़ित बच्ची को जरूरी दवाएं देंगे ताकि उसकी जिंदगी को कोई खतरा न रहे। 

थाना प्रभारी बोले- मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा एड़स है या नहीं 

खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी जोसफ एड्स का मरीज है। अदालत में पेशी के बाद उसके सभी तरह से मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। 

घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर ले गया था आरोपी 

बता दें कि शनिवार को गली में बच्चों के साथ खेल रही छह साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये