वेडिंग / शादी से पहले सजा प्रियंका का घर 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी रस्में


प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हैं। वहीं, निक जोनस की उम्र 25 साल है। 

दोनों का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हुआ था। 

निक-प्रियंका ने 18 करोड़ रु. में एक मैगज़ीन को बेचे हैं वेडिंग फोटोज के राइट्स। 

बॉलीवुड . प्रियंका चोपड़ा 2-3 दिसंबर को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी से पहले प्रियंका के मुंबई स्थित घर को सजा दिया गया है। सजे हुए पीसी के घर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

मेहंदी-संगीत सेरेमनी: प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। निक, संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर डांस करेंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े निक-प्रियंका की संगीत सेरेमनी को कोरियग्राफ कर रहे हैं। बता दें कि अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए निक हिंदी गाने भी गाएंगे। वे अपने ट्रूप के साथ करीब 45 मिनट की प्रस्तुति देंगे। 

दो रिवाजों से होगी शादी: 30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका- निक की हल्दी सेरेमनी होगी। निक और प्रियंका दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन आउटफिट कैरी करेंगी। वहीं, क्रिश्चियन शादी में वे त्ंसची स्ंनतमद के आउटफिट में नजर आएंगी। 

शादी के दो रिसेप्शन होंगे: एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन शादी के कुछ दिन बाद ही ऑर्गेनाइज किया जाएगा। दूसरा मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा। हालांकि, दोनों ही रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आई है। 

फैन्स को करना पड़ेगा इंतजार: दीपवीर की तरह ही प्रियंका और निक की शादी की फोटोज देखने के लिए फैन्स को इंतजार करना पड़ेगा। शादी में टाइट सिक्युरिटी के बीच कोई भी फोटोज क्लिक नहीं कर पाएगा। इसके अलावा प्रियंका-निक वेडिंग वेन्यू यानी उम्मेद भवन तक हेलीकॉप्टर से पहुंचेगे। इस वजह से किसी को फोटोज क्लिक करने का मौका नहीं मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये