Posts

स्कूल संचालक रखता था बुरी नजर शिक्षिका पर नौकरी छोड़ी तो फेंका तेजाब…..

Image
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर थाने और अपराध शाखा की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परतापुर इलाके के एक स्कूल संचालक और उसके 3 साथियों को स्कूल की एक पूर्व शिक्षिका पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। शिक्षिका द्वारा विरोधस्वरूप स्कूल की नौकरी छोड़ने पर संचालक द्वारा अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार स्कूल संचालक का नाम अजबसिंह (52) और उसके 3 सहयोगियों के नाम अंकित (22), रिंकू (23), श्रवण (33) हैं।  एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि परतापुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के चेहरे पर उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया था। महिला 20 प्रतिशत जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया।  पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ के बाद 22 नवंबर की रात हुई इस घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरो...

अक्षय/रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज के पहले ही वसूले 370 करोड़ रुपये

Image
मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ भारत की सबसे महंगी फिल्म है। इसे 543 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर इतने बड़े बजट की फिल्म अपनी लागत कैसे वसूल करेगी?  फिल्म के निर्माताओं ने बहुत ही चतुराई के साथ डील करते हुए अपने आपको लगभग सुरक्षित कर लिया है और 29 नवम्बर को रिलीज होने वाली यह फिल्म फायदे का सौदा साबित होने वाली है। संभव है कि पहले सप्ताह में ही यह अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी।  फिल्म के मेकर्स ने रिलीज के पहले ही रिकॉर्ड राशि पर इस फ़िल्म के तीनों वर्जन के डिजिटल राइट्स और सैटेलाइट्स राइट्स को महंगे दामों में बेच दिया है। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और उत्तरी भारत के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचे जा चुके हैं। प्रोड्यूसर्स ने तमिलनाडु और विदेशों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को बरकरार रखा है।  2.0 के सभी भाषाओं के सैटेलाइट्स राइट्स 120 करोड़ रुपये में बिके हैं। डिजिटल राइट्स के बदले में 60 करोड़ रुपये मिले हैं। हिंदी वर्जन के राइट्स 80 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के राइट्स 70 करोड़ रुपये,...

शाहिद अफरीदी ने धोनी के बहाने विराट के बारे में कह दी बड़ी बात….

Image
कप्तान विराट कोहली भले ही क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बना रहे हों, लेकिन बतौर कप्तान खुद को साबित करने में कोहली अभी धोनी के आसपास भी नहीं हैं। यह कहना है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का।  एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कोहली के खेल और उनकी कप्तानी पर अपनी राय दी। अफरीदी ने कहा कि बिना किसी शक के विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं, लेकिन बात जब उनकी कप्तानी की आती है, तो इस क्षेत्र में वे अभी सीख रहे हैं।  अफरीदी ने कहा कि इन दिनों की क्रिकेट में विराट कोहली मेरे सबसे पसंदीदा बल्लेबाज हैं, लेकिन बात जब कप्तानी की होए तो अभी उन्हें अपने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने की जरूरत है क्योंकि मेरी नजर में तो एमएस धोनी अभी भी बेस्ट कैप्टन हैं।  टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है और क्रिकेटप्रेमियों की नजर कप्तान कोहली और टीम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर अफरीदी ने कहा कि अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई मिट्टी पर जीतना चाहती है, त...

5G Knowledge Series / एक-दो मिनट में ही डाउनलोड हो जाएगी एचडी फिल्म, 10 Gbps की मिलेगी स्पीड

Image
गैजेट. जिस तरह से इंसान की दुनिया में लगातार बदलाव आ रहे हैं, उसी तरह से इंटरनेट की दुनिया को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। ज्यादातर देशों में 5G को लेकर काम शुरू हो चुका है और भारत में भी 5G स्पेक्ट्रम को लेकर अगले साल तक नीलामी शुरू होने की उम्मीद है। 5G को लेकर दावा है कि इसके आने के बाद मौजूदा इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाएगी। इसलिए आज हम 5G से जुड़ी हर जरूरी बात बताने जा रहे हैं।  7 प्वॉइंट्स में जानें 5G के बारे में सबकुछ  5G क्या है?  1. 5G को इंटरनेट की 5वीं जनरेशन कहा जा रहा है, जिसकी स्पीड 10 Gbps तक होने की उम्मीद है। इसकी पहुंच सिर्फ मोबाइल इंटरनेट तक ही नहीं बल्कि और भी क्षेत्रों में होगी। इसकी मदद से बड़े से बड़े डेटा को मिनटों में डाउनलोड या अपलोड किया जा सकेगा।  कैसे काम करेगा 5G?  2. 5G हाई फ्रीक्वेंसी बैंड 3.5GHz से 26GHz पर काम करेगा। इस फ्रीक्वेंसी में वेव लेंथ छोटी होती हैं और हो सकता है कि इसके लिए कम ऊंचाई के मोबाइल टॉवर लगाने की जरूरत पड़े। इसके अलावा इस पर खर्चा भी ज्यादा आएगा और इसके लिए भारी निवेश की जरूरत...

बिटकॉइन की वैल्यू 11 महीने में 79% घटी, 20 हजार से गिरकर 4 हजार डॉलर रह गई

Image
17 दिसंबर 2017 को एक बिटकॉइन 19,891 डॉलर का था  इस साल फरवरी में वैल्यू 6,000 डॉलर रह गई  बीते 7 दिन में कीमत 25% और घट गई  नई दिल्ली. क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन की वैल्यू 11 महीने में 78.93% घट गई है। पिछले साल 17 दिसंबर को यह रिकॉर्ड 19,891 डॉलर थी। अब 4,119 डॉलर रह गई है। इस साल जनवरी से फरवरी के बीच सबसे बड़ी गिरावट आई थी। छह जनवरी को एक बिटकॉइन की कीमत 16,665.31 डॉलर थी। छह फरवरी को 6,812,51 डॉलर रह गई। उसके बाद कीमत 6,000 डॉलर के ऊपर बनी हुई थी।  पिछले 7 दिन में बिटकॉइन की वैल्यू में 25% गिरावट आ गई। एक महीने में कीमत 36% कम हुई। एनालिस्ट के मुताबिक क्रिप्टो करंसी के रेग्युलेशन को लेकर दुनियाभर में आशंकाएं बढ़ रही हैं। इस वजह से कीमतें गिर रही हैं।  14 महीने में क्रिप्टो करंसी का मार्केट कैप 700 अरब डॉलर घटा  सभी क्रिप्टो करंसी का कुल वैल्यूएशन शुक्रवार को 138.6 अरब डॉलर रह गया। सितंबर 2017 से अब तक मार्केट कैप 700 अरब डॉलर घट चुका है। एनालिस्ट के मुताबिक दुनियाभर में क्रिप्टो करंसी को लेकर कई तरह की आशंकाएं बढ़ रही हैं। बि...

KBC/कपिल शर्मा के स्टेज पर आते ही 10 मिनट तक बजती रहीं तालियां, बिग बी भी रह गए सरप्राइज्ड

Image
मार्च, 2018 में शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा सिर्फ3 एपिसोड के बाद ही बंद करना पड़ा था। शो के दौरान खबरें आई थीं कि कपिल डिप्रेशन से गुजररहे हैं। टीवी . हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 10 का फिनालेएपिसोड कपिल शर्मा के लिए स्ट्रेसबस्टर साबित हुआ।कपिल इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग से पहले काफीनर्वस थे लेकिन जब वो स्टेज पर पहुंचे तो वहां मौजूदपब्लिक का रिएक्शन देख हैरान रह गए। पिछले कुछमहीनों में कपिल को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ कीवजह से काफी आलोचनाओं का सामना पड़ा है। उनका पुराना शो भी फ्लॉप साबित हुआ था। इन सभीकारणों के चलते कपिल श्योर नहीं थे कि जब वे केबीसी के स्टेज पर पहुंचेंगे तो ऑडियंस कैसा रिस्पॉन्सकरेगी। ऐसा रहा KBC का माहौल 10 मिनट तक लगातार बजती रहीं तालियां जैसे ही कपिल स्टेज पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। लोग 10 मिनट तक लगातार कपिलका नाम पुकारते रहे और तालियां बजाते रहे। ये देख अमिताभ बच्चन भी सरप्राइज्ड रह गए। यहां तक किशूट को कुछ मिनट्स के लिए रोकना पड़ा क्योंकि लोगों के रिएक्शन कंट्रोल नहीं हो रहे थे। ऑडियंस के रिएक्शन ने बढ़ाया कपिल का कॉ...

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक युवक की मौत, 2 दिन में तीन लोगों की जान गई

Image
सिग्नेचर ब्रिज यमुना नदी पर केबल से बनाया गया यहदेश का पहला पुल है। 4 नवंबर को हुआ था उद्घाटन, जान जोखिम में डालकरसिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी ले रहे लोग शुक्रवार को मारे गए दो लोगों की मौत की वजह भीसेल्फी लेना ही बताई गई थी नई दिल्ली. यहां के सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार को भीएक युवक की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी होगया। बीते 24 घंटे में ब्रिज में यह दूसरी दुर्घटना है। पुलपर हादसे में दो दिन में तीन लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को हुए हादसे में दो मेडिकल छात्रों कीमौत हो गई थी। सिग्नेचर ब्रिज को 4 नवंबर आम लोगों के लिए खोला गया था। यमुना नदी पर केबल सेबनाया गया यह देश का पहला पुल है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त गाजियाबाद का रहने वाला शंकर (24) बाइक चला रहा था और पीछेउसका 17 साल का कजिन दीपक बैठा था। शंकर सेल्समैन का काम करता था। हादसे में शंकर बुरी तरहजख्मी हो गया और उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दीपक ने बताया कि डिवाइडर से टकरानेके पहले बाइक फिसल गई थी। एक दिन पहले भी हुआ था हादसा शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते 2 युवको...