दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक युवक की मौत, 2 दिन में तीन लोगों की जान गई


सिग्नेचर ब्रिज यमुना नदी पर केबल से बनाया गया यहदेश का पहला पुल है।

4 नवंबर को हुआ था उद्घाटन, जान जोखिम में डालकरसिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी ले रहे लोग

शुक्रवार को मारे गए दो लोगों की मौत की वजह भीसेल्फी लेना ही बताई गई थी

नई दिल्ली. यहां के सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार को भीएक युवक की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी होगया। बीते 24 घंटे में ब्रिज में यह दूसरी दुर्घटना है। पुलपर हादसे में दो दिन में तीन लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को हुए हादसे में दो मेडिकल छात्रों कीमौत हो गई थी। सिग्नेचर ब्रिज को 4 नवंबर आम लोगों के लिए खोला गया था। यमुना नदी पर केबल सेबनाया गया यह देश का पहला पुल है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त गाजियाबाद का रहने वाला शंकर (24) बाइक चला रहा था और पीछेउसका 17 साल का कजिन दीपक बैठा था। शंकर सेल्समैन का काम करता था। हादसे में शंकर बुरी तरहजख्मी हो गया और उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दीपक ने बताया कि डिवाइडर से टकरानेके पहले बाइक फिसल गई थी।

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने के चलते 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई थी।पुलिस के मुताबिक, जब बाइक स्पीड में थी तभी दोनों बाइक सवार सेल्फी ले रहे थे। दोनों युवक हिंदूरावमेडिकल कॉलेज के छात्र थे।बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठे एक युवक का पैर स्ट्रीट लाइट के तार मेंफंस गया। बाइक रफ्तार में थी, इसके चलते हवा में उछलकर रेलिंग से टकराई और बाइक पर बैठे दोनोंव्यक्ति पुल के नीचे गिर गए।

पुल पर नियम तोड़कर ले रहे सेल्फी

उद्घाटन के बाद से ही लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़कर पुल पर सेल्फी ले रहे हैं। सस्पेंशन केबल पर चढ़तेहुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में पुल पर ट्रांसजेंडरों का डांस करने का वीडियोवायरल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल पर कई लोग गलत तरीके से पार्किंग कर रहे हैं।

मेन पिलर की ऊंचाई कुतुब मीनार से दोगुनी ज्यादा

ब्रिज का मेन पिलर 154 मीटर ऊंचा है। इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से दोगुनी से भी ज्यादा है। 15 स्टेकेबल्स हैं, जो बूमरैंग आकार में हैं। इन पर ब्रिज का 350 मीटर भाग बगैर किसी पिलर के रोका गया है।पुल की कुल लंबाई 675 मीटर और चौड़ाई 35.2 मीटर है। ब्रिज की लागत 1518.37 करोड़ रुपए आई है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री