KBC/कपिल शर्मा के स्टेज पर आते ही 10 मिनट तक बजती रहीं तालियां, बिग बी भी रह गए सरप्राइज्ड


मार्च, 2018 में शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा सिर्फ3 एपिसोड के बाद ही बंद करना पड़ा था।

शो के दौरान खबरें आई थीं कि कपिल डिप्रेशन से गुजररहे हैं।

टीवी . हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 10 का फिनालेएपिसोड कपिल शर्मा के लिए स्ट्रेसबस्टर साबित हुआ।कपिल इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग से पहले काफीनर्वस थे लेकिन जब वो स्टेज पर पहुंचे तो वहां मौजूदपब्लिक का रिएक्शन देख हैरान रह गए। पिछले कुछमहीनों में कपिल को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ कीवजह से काफी आलोचनाओं का सामना पड़ा है। उनका पुराना शो भी फ्लॉप साबित हुआ था। इन सभीकारणों के चलते कपिल श्योर नहीं थे कि जब वे केबीसी के स्टेज पर पहुंचेंगे तो ऑडियंस कैसा रिस्पॉन्सकरेगी।

ऐसा रहा KBC का माहौल

10 मिनट तक लगातार बजती रहीं तालियां

जैसे ही कपिल स्टेज पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। लोग 10 मिनट तक लगातार कपिलका नाम पुकारते रहे और तालियां बजाते रहे। ये देख अमिताभ बच्चन भी सरप्राइज्ड रह गए। यहां तक किशूट को कुछ मिनट्स के लिए रोकना पड़ा क्योंकि लोगों के रिएक्शन कंट्रोल नहीं हो रहे थे।

ऑडियंस के रिएक्शन ने बढ़ाया कपिल का कॉन्फिडेंस

केबीसी में ऑडियंस के रिएक्शन ने कपिल शर्मा का कॉन्फिडेंस भी बढ़ा दिया है। शूट के बाद अब वो श्योरहैं कि अपने कमबैक का इंतजार केवल वो ही नहीं, बल्कि ऑडियंस भी कर रही है। कपिल शर्मा जल्द हीटीवी पर वापसी करने वाले हैं और इसी के प्रमोशन के लिए वो केबीसी में आए थे।

आप जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं शुरू होती है, पर ये किस चीज के लिए लगती है?

केबीसी के दौरान कपिल ने अमिताभ से कई दिलचस्प सवाल पूछे। उनमें से एक सवाल यह था- अमिताभजब स्टार नहीं थे तो क्या बचे हुए कपड़ों से उन्होंने भी पतलून बनवाई है? इस सवाल से अमिताभ पूरीतरह चौंक गए। वहीं दूसरी तरफ कपिल के दोस्त चंदन प्रभाकर (चंदू चायवाले) ने भी एक सवाल करअमिताभ को हैरानी में डाल दिया। बाद में अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगे। दरअसल, अमिताभ से चंदनने पूछा- आपका एक पॉपुलर डायलॉग है, ‘हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है’, तो आखिर येलाइन किसलिए लगाई जाती है? अमिताभ इस बात से हैरान थे कि ऐसे अजीबोगरीब सवाल इनके दिमागमें आते कहां से हैं।

अमिताभ ने कपिल को दिए शादी-शुदा जिंदगी के लिए टिप्स

कपिल शर्मा को अमिताभ ने उनके आने वाली शो और शादी के लिए शुभकामना दी। मौके का फायदाउठाते हुए कपिल शर्मा ने अमिताभ से सुखी विवाहित जीवन के लिए टिप्स मांग लिए। अमिताभ ने उनसेकहा- जब भी कोई मामला फंसे सॉरी बोल दीजिए। बस काम हो जाएगा। लगे हाथ कपिल ने अमिताभ सेअपनी शादी में आने का आग्रह कर लिया। अमिताभ ने हां कहा तो भी कपिल नहीं माने। उन्होंने कहा - अब आपने नेशनल टीवी पर हां कहा है तो शादी में आना ही होगा।

12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं कपिल

दीपिका-पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी शादी की डेट पब्लिकलीअनाउंस कर चुके हैं। कपिल 12 दिसम्बर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के होमटाउन जालंधर में शादी कर रहेहैं। कपिल ने कहा कि गिन्नी अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं। मेरी मां और उनकी फैमिली चाहती है किशादी भव्य रूप से हो। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं, इसलिए शादी का फंक्शन उनकी इच्छाके अनुसार ही होगा। रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों सेजानते हैं। गिन्नी का असली नाम भवनीत है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री