स्कूल संचालक रखता था बुरी नजर शिक्षिका पर नौकरी छोड़ी तो फेंका तेजाब…..


मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर थाने और अपराध शाखा की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परतापुर इलाके के एक स्कूल संचालक और उसके 3 साथियों को स्कूल की एक पूर्व शिक्षिका पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। शिक्षिका द्वारा विरोधस्वरूप स्कूल की नौकरी छोड़ने पर संचालक द्वारा अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार स्कूल संचालक का नाम अजबसिंह (52) और उसके 3 सहयोगियों के नाम अंकित (22), रिंकू (23), श्रवण (33) हैं। 

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि परतापुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के चेहरे पर उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया था। महिला 20 प्रतिशत जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया। 

पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ के बाद 22 नवंबर की रात हुई इस घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री