प्रयागराज/ घर बैठे देखें कुंभ आज खुलेगा अक्षयवट का द्वार, CM योगी करेंगे परिक्रमा.



प्रयागराज के पश्चिमी छोर पर स्थित खुसरोबाग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया।
* श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई भी निकाली जाएगी
* राज्यपाल सांस्कृतिक ग्राम और ग्राम कला का उद्घाटन करेंगे
प्रयागराज.  कुंभ मेले में अक्षयवट गुरुवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंच गए हैं। वे अक्षयवट की परिक्रमा भी लगाएंगे। इसके अलावा, श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई भी निकाली जाएगी। राज्यपाल सांस्कृतिक ग्राम, ग्राम कला का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी कुंभ के दौरे के दौरान सरस्वती कूप जाएंगे, जहां सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां सेना के पुजारी पूजा-पाठ कराएंगे। योगी कूप में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे अरैल क्षेत्र स्थित त्रिवेणी पुष्प जाएंगे। संस्कृति विभाग के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन भी करेंगे।













* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े 9 बमरौली एयरपोर्ट से सीधे खुसरोबाग पहुंचे।

* प्रयागराज के पश्चिमी छोर पर खुल्दाबाद क्षेत्र में बने खुसरोबाग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया।

* यहां चारों ओर लैंडस्केप और पौधरोपण, दो फाउंटेन और मुख्य प्रवेश मार्ग के सुंदरीकरण और पाथ-वे का भी लोकार्पण किया।

* सरकार ने 1264.10 लाख रुपए के बजट से इस बाग का आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराया है।

* सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी हैं।

अक्षय वट कहां स्थित है?
प्रयागराज में अकबर के किले में अक्षट वट स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ पर चढ़कर लोग मोक्ष की कामना और पाप से मुक्ति के लिए यमुना नदी में कूद कर जान दे देते थे। इस परंपरा पर अकबर ने रोक लगा दी थी। इसके बाद यह किला बंद कर दिया गया। ब्रिटिश काल में यह किला अंग्रेजों के अधीन रहा। स्वतंत्रता के बाद किले की देखरेख सेना कर रही है। यहां सेना का आयुध सेंटर है। यहां सेना के पुजारी ही पूजा-अर्चना करते हैं। आम लोगों के दर्शन के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए थे। उन्होंने अक्षय वट और सरस्वती कूप आम श्रद्धालुओं को खोलने पर सहमति जताई थी। सरस्वती कूप के बारे में कहा जाता है कि यहीं से सरस्वती नदी जाकर गंगा-यमुना में मिलती थी।
राज्यपाल कुंभ पर विशेष टिकट जारी करेंगे
राज्यपाल राम नाईक गुरुवार दोपहर 12 बजे अरैल स्थित सांस्कृतिक ग्राम, ग्राम कला का उद्घाटन करेंगे। यहां पर चलो मन गंगा यमुना तीरे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान इलाहाबाद संग्रहालय की प्रदर्शनी और संग्रहालय के कुंभ विशेष डाक टिकट को जारी करेंगे।
नया उदासीन अखाड़े की पेशवाई आज
श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई गुरुवार को मुंशीराम की बगिया मुट्ठीगंज स्थित आश्रम से धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें हाथी, घोड़ों के अलावा विभिन्न जिलों के बैंड बाजे शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये