केरल / 36 साल की महिला ने सबरीमाला में किए दर्शन



* महिला मंजू का दावा- मुझे मंदिर में जाने से किसी ने भी नहीं रोका, परिसर में मैंने दो घंटे गुजारे
जनवरी को दो महिलाओं के सबरीमाला जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था
तिरुअनंतपुरम. केरल की 36 साल की महिला मंजू ने दावा किया है कि मंगलवार को उसने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा दिखाने के लिए मंजू ने अपने बालों को सफेद रंग से डाई भी किया। सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में हर उम्र वर्ग की महिलाओं के प्रवेश और पूजा की इजाजत दी थी। इससे पहले 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल तक की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी।
महिला ने फेसबुक पोस्ट में किया दावा
1. मंजू केरल के चेथन्नूर की रहने वाली है। उसने फेसबुक पोस्ट में दावा किया- मुझे मंदिर जाने से किसी ने भी नहीं रोका। मैंने यात्रा की शुरुआत त्रिशूर से की थी और 8 जनवरी को मैं मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर (सन्निधानम) में मैंने करीब दो घंटे गुजारे। मैंने पूजा के लिए अखिल भारत अयप्पा सेवा संगठन के सदस्यों की भी मदद ली।  
2. सूत्रों का दावा है कि मंदिर में प्रवेश के लिए मंजू ने पुलिस से किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं ली थी। मंजू ने अक्टूबर में भी मंदिर प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन पंबा पहुंचने पर पुलिस ने भारी बारिश का हवाला देकर उसे लौटा दिया था।
3. सोशल मीडिया पर मंजू की फोटो भी पोस्ट की गई। इसमें वह डाई किए गए सफेद बालों में दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा उसने प्रदर्शन या खुद पर हमला रोकने के लिए किया होगा।
4. 2 जनवरी को दो महिलाओं ने पुलिस सुरक्षा में मंदिर में प्रवेश किया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने काफी प्रदर्शन किया था। इसके दो दिन बाद श्रीलंका की 50 साल से कम उम्र की एक महिला ने भी मंदिर में प्रवेश किया था।
5. अब तक कितनी महिलाएं सबरीमाला में दर्शन कर चुकी हैं, इस पर मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हमारे पास फिलहाल ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल अब तक 10 महिलाएं मंदिर में दाखिल हो चुकी हैं। भाजपा और हिंदू संगठन मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राधा की मृत्यु के बाद क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, जानें राधा-कृष्ण का ये अनोखा रहस्य

2021 में अंतरिक्ष पहुंचेंगे सात हिंदुस्तानी, ISRO

CBI के हाथ लगे अहम कागज, मिशेल और दूसरे बिचौलि, को मिले थे 431 करोड़ रुपये