Yogi सरकार की सौगात, वैष्णो माता के दर्शन के लिए अब लखनऊ से सीधी बस सेवा



वैष्णो देवी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए योगी सरकार ने लखनऊ से कटड़ा तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ये बसें तीन रूट से कटड़ा जाएंगी और किराया 1103, 1127 और 1197रुपये होगा। योगी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के साथ परिवहन समझौता किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कटड़ा की बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लखनऊ से तीन रूट से 20-22 घंटे में पहुंचेंगे कटड़ा
पहला रूट : (1244 किमी)  किराया 1197 रुपये
लखनऊ से आगरा, मथुरा, कश्मीरी गेट (दिल्ली) होते हुए कटड़ा जाने वाली बस दोपहर 1 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से लखनऊ आने वाली बस रात 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां देखें, रूट्स व किराया



  
  
दूसरा रूट :(1145 किमी) किराया 1103 रुपये
लखनऊ से सहारनपुरए जालंधर व पठानकोट होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 8 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन अपराह्न 3.50 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए सुबह 7 बजे बस रवाना होगी और आधी रात के बाद 2.50 बजे पहुंचेगी।
तीसरा रूट : ( 1170 किमी)  किराया 1127 रुपये
लखनऊ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर होते हुए कटड़ा जाने वाली बस रात 10.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 7.20 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसी रूट से लखनऊ के लिए बस रात 9बजे कटड़ा से चलेगी। अगले दिन शाम 5.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां देखें, प्रयागराज के लिए किराया




  
प्रयागराज से 24.45 घंटे में पहुंचेंगे कटड़ा, किराया 1333 रुपये
कुंभनगरी प्रयागराज से बस सुबह बजे रवाना होकर लखनऊ और दिल्ली के कश्मीरी गेट होते हुए अगले दिन सुबह 8.45 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से रात बजे चलकर अगले दिन रात 8.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री