इन्फोसिस की Unit के ग्लोबल हेड ने कंपनी छोड़ी, 6 महीने में तीसरा बड़ा इस्तीफा




सुदीप सिंह।
एनर्जी, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज और सर्विसेज यूनिट के ग्लोबल हेड थे सुदीप सिंह
* सुदीप करीब 20 साल से इन्फोसिस के साथ थे,इस्तीफे की वजह साफ नहीं
पिछले साल अक्टूबर में कंसल्टिंग ग्लोबल हेड ने, अगस्त में सीएफओ ने इस्तीफा दिया था
बेंगलुरु. आईटी कंपनी इन्फोसिस के ग्लोबल हेड (एनर्जी, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज और सर्विसेज यूनिट) सुदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुदीप करीब 20 साल से इन्फोसिस के साथ जुड़े हुए थे। उनके इस्तीफे की वजह पता नहीं चल पाई है।
सुदीप अपने वर्टिकल में 1.5 अरब डॉलर का पोर्टफोलियो संभाल रहे थे। सुदीप ने अपने वर्टिकल का रेवेन्यू 10 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 75 करोड़ डॉलर पहुंचा दिया था। 
छह महीने में इन्फोसिस से यह तीसरा बड़ा इस्तीफा है। सुदीप से पहले अक्टूबर 2018 में कंपनी के कंसल्टिंग ग्लोबल हेड केन टूम्ब्स ने इस्तीफा दे दिया। अगस्त 2018 में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर एमडी रंगनाथ ने पद छोड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री