New Year पर लोगों को तोहफा, 120 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर


नए साल के मौके पर सरकार की ओर से जनता को शानदार उपहार दिया गया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। जनवरी से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की कटौती की गई है।





 इसके अलावा सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में भी 5.91 रुपए की कटौती की गई है। इसी के साथ अब गैर सब्सिडी सिलेंडर 689 रुपए में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 809.50 रुपए थी। कीमते आज रात प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगी। 
गौरतलब हो कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 494.99 रुपए में मिलेगा। इसकी घोषणा तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने की है।
बता दें दिल्ली में पहले इसकी कीमत 500.91 रुपए थी। नई कीमत आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री