MP- भोपाल से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री ने फ्लेग ऑफ कर रवाना किया



एयरपोर्ट पर वॉटर सैल्यूट से स्वागत
भोपाल. राजाभोज एयरपोर्ट से नई उड़ानों का दौर शनिवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कलमनाथ ने सुबह भोपाल से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को फ्लेग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम सिंह, सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
शनिवार से शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट नंबर 67226 सुबह 7:15 बजे हैदराबाद से उड़ान भरने के बाद करीब 9 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान वॉटर सैल्यूट से इसका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 9:30 बजे फ्लेग ऑफ कर फ्लाइट 67227 को हैदराबाद के लिए रवाना किया। खास बात यह है कि सीधी फ्लाइट होने के कारण भोपाल से हैदराबाद का सफर 1 घंटा 50मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके बाद इंडिगाे की भोपाल से एक और फ्लाइट 1 मार्च को बेंगलुरू के लिए शुरू होगी।
स्पाइस जेट की शहरों के लिए कल से मिलेगी फ्लाइट: अभी तक भोपाल से एयर इंडिया और जेट एयरवेज की फ्लाइट ऑपरेशनल मोड में थी। इनकी फ्लाइट दिल्ली और मुंबई, रायपुर  व जयपुर के लिए हैं। इंडिगो के बाद जनवरी से स्पाइसजेट की चार शहरों के लिए फ्लाइट भी ऑपरेशनल मोड में आएंगी। इसमें हैदराबाद, शिरड़ी, बेंगलुरू और जयपुर के नाम शामिल हैं। बेंगलुरू की तक हवाईयात्रा शिरड़ी होते हुए करनी होगी। शिरड़ी जाने वाला एयरक्राफ्ट ही जाएगा बेंगलुरू तक जाएगा। वहीं, जनवरी को अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू होगी।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री