Husband की गैरहाजिरी में महिला से दोस्त ने किया रेप


गाज़ियाबाद सिहानीगेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति के दोस्त पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। काम पर आने-जाने के दौरान उसके पति की एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक उसके घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि, उसके पति की गैरहाजिरी में भी युवक उसके घर आ जाता था। युवक ने पूर्व में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पति काम पर गए हुए थे। उसी दौरान उक्त युवक उनके घर आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।महिला ने इस बीच शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिहानी चुंगी चौकी प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री