Ghaziabad में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश सौरव
एसपी अरविंद मौर्य ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सौरव घायल हो गया और उसका साथी भी पकड़ा गया. दोनों का पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं.
गाजियाबाद में सोमवार देर रात 20 घंटे में पुलिस और बदमाशों के बीच 2 बार मुठभेड़ हुई. ताजा मामला लोनी इलाके का है. जहां पर पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ के दौरान दो एसटीएफ कर्मी भी घायल हो गए हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनामी बदमाश के साथी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है.
यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बुलंदशहर का बदमाश सौरव अवैध हथियार के साथ लोनी में बड़ी वारदात अंजाम देने के लिए जा रहा है. एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर बदमाश का पीछा किया. पुलिस को पीछा करते देख सौरभ ने पुलिस पर फायर कर दिया. जवाब में पुलिस ने भी फायर किया.
एसपी अरविंद मौर्य ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सौरव घायल हो गया और उसका साथी भी पकड़ा गया. दोनों का पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं. एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ के दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. एसपी के मुताबिक बुलंदशहर के रहने वाले सौरभ पर हत्या, लूट और डकैती समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

Comments
Post a Comment