Delhi फैक्ट्री में फटा LPG सिलेंडर, धमाके से छत गिरी, बच्चे समेत 7 की मौत




* मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालते पुलिसकर्मी
* फैक्ट्री में न इमरजेंसी गेट था, न ही आग बुझाने के इंतजाम
* धमाके से आसपास के मकानों के शीशे टूटे, घायलों की हालत नाजुक
नई दिल्ली. पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे एक फैक्ट्री में एलपीजी सिलेंडर फट गया। इससे इमारत की छत गिर गई। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। चार की हालत नाजुक है।
न्यूज एजेंसी ने डीसीपी मोनिका भारद्वाज के हवाले से बताया कि घटना सुदर्शन पार्क इलाके में हुई। मलबे से 15 लोगों को निकाला गया। इन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक है। इन्हें सफदरजंग के अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सीलिंग फैन पर पेंट करने का काम होता था।
इमरजेंसी गेट नहीं था
सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री में एक ही दरवाजा था। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। ज्यादातर लोगों की मौत झुलसने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के कुछ मकानों के शीशे भी टूट गए।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री