December तिमाही एपल ने 15 साल में पहली बार रेवेन्यू गाइडेंस घटाया, 7% गिरावट आई शेयर में



* दिसंबर तिमाही में 84 अरब डॉलर का रेवेन्यू अनुमान, पहले 89 से 93 अरब डॉलर था
* चीन की अर्थव्यवस्था में कमजोरी, आईफोन की बिक्री कम होने की वजह से गाइडेंस घटाया
* चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार,एपल की कुल बिक्री में चीन की 20% हिस्सेदारी
2018 की पहली तिमाही में चीन के स्मार्टफोन बाजार में एपल का 7.8% शेयर था
कैलिफॉर्निया. आईफोन कंपनी एपल ने 29 दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए रेवेन्यू गाइडेंस घटाकर 84 अरब डॉलर कर दिया है। पहले 89 से 93 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान जताया था। एपल के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में कमजोरी और नए आईफोन की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने की वजह से रेवेन्यू गाइडेंस कम किया गया है। पिछले 15 साल में पहली बार ऐसा हुआ है।
एपल की सप्लायर कंपनियों के शेयर 4% तक गिरे
1. टिम कुक की घोषणा के बाद एपल के शेयर में बुधवार को 7% से ज्यादा गिरावट आ गई। एपल की सप्लायर कंपनियों के शेयरों को भी नुकसान उठाना पड़ा। एपल का मेमोरी प्रोड्यूसर बनाने वाली कंपनी एसके हाईनिक्स के शेयर में 4.3% गिरावट दर्ज की गई। एपल के लिए चिप और डिस्प्ले बनाने वाली सैमसंग का शेयर 2% गिर गया।
2. एपल ने बीते साल की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए नवंबर में कहा था कि नए प्रोडक्ट बनाने की रफ्तार डिमांड से कम रह सकती है। साथ ही ऐलान किया कि अगली बार से आईफोन, आईपैड या कंप्यूटर की बिक्री के आंकड़े पेश नहीं करेगी। सितंबर तिमाही में आईफोन की बिक्री में सिर्फ 0.4% इजाफा हुआ था।
3. आईफोन एपल का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है। कंपनी की आय में आईफोन की बिक्री की दो तिहाई हिस्सेदारी है। एपल ने साल 2007 में आईफोन लॉन्च किया था। एपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। अगस्त 2018 में इसका मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर हो गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री