दिल्ली एनसीआर/ बुद्ध चौक से महावीर चौक तक मार्ग की बढ़ेगी सुंदरता


गाज़ियाबाद के वसुंधरा जोन में बुद्ध चौक से लेकर महावीर चौक तक बने डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट और सड़क को ठीक किया जा रहा है। मंगलवार से इस कार्य में और तेजी लाई गई है। नगर निगम की टीम जोन को सुंदर बनाने का काम लगातार कर रही है।
नगर निगम वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय के मुताबिक, स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए इलाके को गंदगी मुक्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत डिवाइडर के टूटे पत्थर, क्षतिग्रस्त फुटपाथ और सड़क किनारे जमा कूड़े को हटाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-1, सेक्टर 4 और 5 के मुख्य मार्ग पर यह काम किया गया है। सेक्टर 1 से 5 तक का अभियान पूरा हो गया है अब बुद्ध चौक से लेकर अटल चौक तक की सफाई, मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम पूरा किया जाएगा। ऐसा होने से गंदगी साफ होगी और सुंदरता फैलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया