कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ पा रहे विमान, भारी बर्फबारी कश्मीर में


कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।
* कश्मीर में साल की पहली बर्फबारी. श्रीनगर हाईवे पर यातायात रुका
* श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री और करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री पहुंचा
* ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया
श्रीनगर/नई दिल्ली. दिल्ली में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका है। यहां आने वाले तीन विमानों का मार्ग भी बदला गया है। उधर, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। इससे एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंज और आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय
1. मौसस विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है। इस हफ्ते एक के बाद एक कई मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनते दिख रहे हैं। इससे अगले चार दिनों तक कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमपात के भी आसार हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली समेत उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।
घाटी में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की आशंका
2. कश्मीर में जोजिला, सोनमर्ग, द्रास, करगिल, लेह और उत्तरी कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में शिमला,धर्मशाला, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति रोहतांग पास जैसे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री सहित उत्तरी इलाकों खासकर ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है।
दिल्ली में हो सकती है बारिश
3. शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली समेत 12 राज्यों को दो से तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ेगा। 5-6 जनवरी को दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। जनवरी में दिसंबर से दो गुना बारिश होती है। 7जनवरी के बाद मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 50 साल में सबसे कम है।
राजस्थान: माइनस से बाहर आया प्रदेश का तापमान
4. प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में पारा माइनस से बाहर आ गया। राज्य के सिर्फ तीन शहरों का तापमान डिग्री से कम रहा। फतेहपुर में 1.5 डिग्री और माउंट आबू में 4.4 डिग्री और भीलवाड़ा में 3.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारे में भी कमी आई। यहां तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री