अनुपम बोले : मनमोहन ने खुद स्वीकारा है कि वो एक्सीडेंटल फाइनेंस मिनिस्टर भी थे



अनुपम का कहना है कि अगर मुझे किसी पार्टी की तारीफ़ करनी भी है तो ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां मैं बोल सकता हूं कि हमारा नेता कैसा हो. दो मिनट में वायरल हो जायेगा.
मुंबई. अनुपम खेर का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री तकनीकी रूप से पॉलिटिशियन नहीं थे. ब्यूरोक्रेट थे.यही वजह है कि वह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बने. उन्हें यह बात खुद पता नहीं थी.
अनुपम ने कहा कि उन्होंने उनका एक वीडियो देखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग मुझे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बोलते हैं, लेकिन मैं एक्सीडेंटल फाइनेंस मिनिस्टर भी हूं. नरसिम्हा राव ने उन्हें कहा था कि फ़ाइल लेकर आ जाओ,कल से तुम वित्त मंत्री हो. कभी स्पीच की कोई ट्रेनिंग नहीं हुई थी. अनुपम का कहना है कि यही वजह है कि आप अगर उनकी स्पीच सुन लेंगे तो आपको लगेगा कि वह क्या बोल रहे हैं.
यह पूछे जाने पर कि माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और लोगों का कहना है कि यह फिल्म बीजेपी की छवि को चमकाने का प्रयास कर रही है. इस पर अनुपम कहते हैं कि मेरे बारे में लोगों को पता है कि मैं भाजपा सपोर्टर हूं. क्योंकि मैं नरेंद्र मोदी की तारीफ करता हूं.मेरी बीवी भी सांसद हैं. लेकिन प्रोफेशन के बीच में हम निजी विचारों को नहीं लाते हैं और जहां तक बात है अभिनय की तो मैं प्रोफेशनल एक्टर हूं. ऐसे तुक्के में एक्टर नहीं बना हूं.
अनुपम का कहना है कि अगर मुझे किसी पार्टी की तारीफ़ करनी भी है तो ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां मैं बोल सकता हूं कि हमारा नेता कैसा हो. दो मिनट में वायरल हो जायेगा. आठ महीने की मेहनत फिल्म पर करूं, ताकि सिर्फ भाजपा को फ़ायदा हो. तो मैं बेवकूफ ही होऊंगा. मेरे पास इतना वक्त नहीं है. बता दें कि अनुपम की यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है.

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री