भाजपा Amit शाह पर शिवसेना का पलटवार, चढ़ने की कोशिश करोगे तो उठाकर पटक देंगे..




नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चेतावनी के बाद अब शिवसेना ने आक्रामक होते हुए कहा कि चढ़ने की कोशिश करोगे तो उठाकर पटक देंगे।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने रविवार को शिवसेना को चेतावनी दी थी कि अगर गठबंधन हुआ तो भाजपा अपने सहयोगियों की जीत सुनिश्चित करेगी और यदि ऐसा नहीं हो पाया तो आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी अपने पूर्व सहयोगियों को पटक देगी।
भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद शिवसेना ने आक्रामक रुख अपना लिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शाह के बयान पर ट्वीट कर कहा कि हम खोखली धमकियों से नहीं डरते। हम बाघ का कलेजा रखते हैं। ये दिखाने का समय आ गया है कि हम अफजल खान और औरंगजेब को भी पटखनी दे चुके हैं। ये कोई भूले नहीं।
शिवसेना ने उद्धव ठाकरे की तस्वीर ट्वीट करते हुए शिवसेना ने लिखा कि याल अंगावर तर घेऊ शिंगावर!! यानी ऊपर चढ़ने की कोशिश करोगे तो सींग से उठाकर पटक देंगे।
क्या कहा था अमित शाह ने : महाराष्ट्र के लातूर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को परोक्ष रूप से शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर गठबंधन हुआ तो पार्टी अपने सहयोगियों की जीत सुनिश्चित करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को पटक देगी। शाह ने लोकसभा चुनाव की तुलना पानीपत की तीसरी लड़ाई से की।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कि उस लड़ाई के बाद देश 200 साल तक गुलाम रहा था। हम यह चुनाव जीतते हैं तो हमारी विचारधारा अगले 50 साल तक शासन करेगी। गौरतलब है कि पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना से मराठा सेना हार गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री