हिण्ड़न Airport के निर्माण कार्यो का विभागीय अधिकारियों के साथ किया भौतिक निरीक्षण- जिलाधिकारी Gzb.



* एयरपोर्ट प्रवे रोड पर स्ट्रीट लाईट का कार्य 15जनवरी 2019 तक पूर्ण करा लिया जाये-
* एयरपोर्ट एंट्री रोड़ व आस-पास की जगहों पर एयरपोर्ट आने के लिये संकेतिक बोर्डतथा रिफलेक्टर्स लगवाने का कार्य शीघ्र शुरू कराये.
* सडक निर्माण एवं सडक के दोनों किनारों पर फूल पौधे लगाने का कार्य अगले 15 दिनों में पूर्ण करा लिया जाये.
जिलाधिकारी ने आज ग्राम सिकन्दरपुर में निर्माणाधीन हिण्ड़न एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो का विभागीय अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा हिण्ड़न एयरपोर्ट के लिये प्रवे रोड़ का निरीक्षण किया गया। उन्होने अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से एयरपोर्ट की प्रवे रोड के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मिटटी का कार्य एवं पुलिया बनाने का कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्दे किया गया कि सडक निर्माण का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करा लिया जाये।











विद्युत कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने पाया कि एयरपोर्ट उपयोग हेतु 500किलो वाॅट का कनेक्षन प्रस्तावित है जिसके लिये नजदीक के सब फीडर से भूमिगत लाइन आनी ह,ै जो 24 घन्टे विधुत आपूर्ति दे सके। विद्युत विभाग के अधिकारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समन्वय कर विद्युत लोड प्वाइंट हेतु स्थल चिन्हित कर लें।उन्होने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विधुत सम्बन्धी जो भी कार्य होने है उनका शीघ्र एस्टीमेंट बनाकरप्रस्ताव कर टेन्डर कराते हुये कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण कराया जाये।
नगर निगम के विद्युत अधिकारियों को निर्देिशत करते हुये कहा कि एयरपोर्ट प्रवे रोड पर स्ट्रीट लाईट का कार्य 15 जनवरी 2019 तक पूर्ण करा लिया जाये जिस पर नगर निगम के विद्युत अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रवे रोड़ पर 70 बिजली के पोल लगने है जिन पर 140 स्ट्रीट लाईटे लगायी जायेंगी।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट टर्मिनल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होने एयरपोर्ट अर्थोटी आॅफ इण्डिया के वरिश्ठ अधिकारियों से निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें आष्वस्त किया कि जिला प्रशासन की तरफ से निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि टर्मिनल के सभी सिविल कार्य व अन्य बाहरी कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण करा लिए जायें। टर्मिनल को आपरेशनल करने की दृष्टि से समस्त आवश्यक कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण करा लिए जाएं। एयरपोर्ट अथाॅरिटी के ठेकेदारों को अतिरिक्त लेबर लगाकर कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम से एयरपोर्ट के पानी निकासी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। पानी निकासी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देिशत किया गया कि वो इसमें आ रही समस्याआंे को एयरपोर्ट अथाॅरिटी के अधिकारियों के साथ बैठकर शीघ्र निस्तारित कराये। डेªन निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर नगर निगम से उसे अनुमोदित करा लिया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देिशत करते हुये कहा कि हिण्ड़न एयरपोर्ट को सुन्दर एवं स्वच्छ और वातावरण के अनुकूल बनाने के लिये प्रवे रोड़ व आस-पास की जगहों पर दोनों तरफ फूल पोैधे लगवाने का कार्य 15 जनवरीसे प्रारम्भ कर 10 फरवरी तक पूर्ण करायें साथ ही उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देिशत करते हुये कहा कि एयरपोर्ट एंट्री रोड़ व आस-पास की जगहों पर एयरपोर्ट आने के लिये संकेतिक बोर्डतथा रिफलेक्टर्स लगवाने का कार्य शीघ्र शुरू कराये ताकि आमजन के आवागमन में कोई परेशानी न हो।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री