पेड़ से गिरने के बाद सीने से पार हुई लकड़ी, बच्चे ने 9 घंटों तक लड़ी जिंदगी की जंग



पुरानी कहावत है ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’। ऐसा हीं एक मामला बड़वानी के पाटी में सामने आया है जिसने इस कहावत को सच बना दिया। दरअसल पाटी में अपनी बहन के लिए पेड़ पर बेर तोड़ने चढ़ा एक बच्चा पेड़ से गिरने से घायल हो गया। गिरने के बाद बच्चे के सीने में लकड़ी आर-पार हो गई। घटना बुधवार दोपहर दो बजे की बुदी गांव की बताई जा रही है।
पेड़ से गिरने के बाद बच्चे की बहन उसे हाथ पकड़ाकर घर के गई। बच्चा घर पर पहुंचते ही जमीन पर गिर गया। बच्चे की हालत देखकर पिता के मुंह से कुछ नहीं निकला और उसने अपने बच्चे को गोद में उठा लिया।
परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे मगर बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके दोपहर 3:30 बजे उसे इंदौर रेफर कर दिया। जिसके बाद इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद रात 11 बजे बच्चे के सीने के लकड़ी निकाली गई। बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया