सबसे बड़ा स्टेडियम अब मेलबर्न नहीं बल्कि भारत के इस शहर में होगा, 700 करोड़ से तैयार हो रहा है



* 1.10 लाख फैंस बैठकर अपनी फेवरेट स्टार्स को कर सकेंगे चीयर्स
नई दिल्ली। गुजरात दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम के लिए पहचाना जाएगा। गुजरात में क्रिकेट के दीवानों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन रहा है। इस स्टेडियम की तस्वीरें परिमल नाथवाणी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है।
परिमल ने अपने ट्वीट में स्टेडियम के निर्माण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम जो मेलबर्न (आॅस्ट्रेलियाई स्टेडियम) से भी बड़ा है। यह गुजरात के अहमदाबाद में बन रहा है। जब गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन’ (GCA) का यह सपना पूरा हो जाएगा, तो हर भारतीय को गर्व होगा। बता दें कि परिमल नाथवाणी GCA के उपाध्यक्ष हैं।
स्टेडियम में 1.10 लाख फैंस बैठ सकते हैं
इस स्टेडियम के निमार्ण की लागत करीब 700 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब यह स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें 1.10 लाख फैंस बैठकर अपनी फेवरेड टीम को चीयर कर सकेंगे। यह स्टेडियम पूरी तरह से बनने के बाद स्टेडियम आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से उसका सबसे ज्यादा केपेसिटी वाले स्टेडियम का ताज छीन लेगा।
63 एकड़ में फैला है यह स्टेडियम
 यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है। इसमें तीन प्रैक्टिस ग्राउंड, क्लब हाउस, आॅलम्पिक साइज स्विमिंग पूल और एक इंडोर क्रिकेट अकादमी भी होगी। इसकी पार्किंग में 3 हजार गाड्रिया और 10घ् हजार टू व्हीकल खड़े हो सकते हैं। बता दें, इस स्टेडियम का निमार्ण कार्य 2017 में शुरू किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री