67 साल में 100 उद्योगपतियों के मुकाबले किसानों को सिर्फ 17% पैसा मिला - Varun गांधी



* भाजपा सांसद ने कहा- किसानों को नहीं मिलता ज्यादातर योजनाओं का लाभ
उन्होंने कहा- किसानों की मदद की बात करो तो हाहाकार मच जाता है
नई दिल्ली. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को सरकार से जितनी आर्थिक मदद दी गई है, उसके मुकाबले किसानों को उसका 17%ही दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसानों को ज्यादातर योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
गांव गोद लेने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा
1. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में वरुण ने कहा, क्या आप जानते हैं कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को जितना पैसा दिया गया, उसका सिर्फ 17फीसद धन ही केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों को अब तक दी गई आर्थिक मदद के तौर पर मिला है। ऐसे हालात हैं और हम किसानों की बात करते हैं।
2. वरुण ने कहा, हमें सोचना होगा की देश के आखिरी आदमी तक लाभ कैसे पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गांव गोद लीजिए। हमने भी गांव गोद लिया। लेकिन हमने देखा कि आप सड़क बनाएं, पुलिया बनाएं, सोलर पैनल लगाएं फिर भी लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं बदलती। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी कोई बदलाव नहीं आता।
पिछले महीने भी कसा था मोदी सरकार पर तंज
3. वरुण ने पिछले महीने उत्तरप्रदेश में सुल्तानपुर दौरे के वक्त भी मोदी सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से राष्ट्रभक्ति साबित नहीं होगी। राष्ट्रभक्त बनने के लिए सर्वस्थ न्यौछावर करना होता है। किसानों के कर्ज न चुकाने के मुद्दे पर कहा था कि करीब 80 फीसदी किसानों ने कर्ज चुका दिया है। जबकि भगोड़े उद्योगपतियों ने देश को कर्ज में डुबोने का काम किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री