60 रुपए प्रति लीटर सस्ता आ सकता है Petrol इन वजहों से होगा सस्ता



कच्चे तेल की कीमतों में कटौती और रुपए में तेजी से होगा फायदा
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का फायदा स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। इस कीमतों में लगातार कटौती के कारण देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें लंबे समय से 70 रुपए प्रति लीटर से नीचे बनी हुई हैं। बाजार के जानकारों का कहना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह कटौती अभी जारी रहेगी।
60 रुपए प्रति लीटर तक आ सकता है पेट्रोल
बाजार के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में पेट्रोल 60 रुपए प्रति लीटर तक आ सकता है। जानकारों का कहना है कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है। जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। जानकारों के अनुसार,जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतें में कमी आ रही है उससे आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमतों में और कटौती हो सकती है।
रुपए में मजबूती से भी सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल
जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी दर्ज की जा रही है। इससे तेल आयात पर कंपनियों को कम रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इससे कंपनियां को बचत होगी और वे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती जारी रखेंगी। इससे उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा और उन्हें सस्ते पेट्रोल-डीजल मिलेंगे।
इतने रुपए मिल रहा है पेट्रोल
आईओसीएल की ओर से शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और डीजल की कीमतों में 18 पैसे की कटौती की गई। दिल्ली में पेट्रोल अब 68.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 62.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 70.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 64.03 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल घटकर 73.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल  65.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 70.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री