कुम्भ मेले के पर्व एवं स्नानो को दृश्टिगत रखते हुये छोटे-बडे उद्यौग 6 जनवरी, से बन्द करा दिये जाये
* खुले में पडी भवन निर्माण सामग्री प्रतिबन्धित कर जुर्माना लगाये।
जिलाधिकारी रितु ने कलेक्टेªट सभागार में प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण सुरक्षा हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नगर निगम, जी0डी0ए0 व परिवहन विभाग की जो िशकायतें प्राप्त हो रही है उनका निस्तारण समुचितरूप से नही किया जा रहा है। जनपद गाजियाबाद में 24बडे उद्यौग व 233 छोटी ईकाइयां है। उन्होने कहा कि कुम्भ स्नान से पहले उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप बूचड़खाने, पेपर मिल, टैक्सटाईल, डिस्टलरीज बन्द कर दी जाये जिससे उद्यौगो का प्रदूशित जल गंगा नदी में न जाने पाये। उन्होने जल निगम के अधिकारी से कादराबाद नाले के बायोरैमिडेसन हेतु डी0पी0आर0 बनाकर शासन को पे्रशित करने के निर्देश दिये। उन्होने जल निगम के अधिकारियों को निर्देिशत करते हुये कहा कि फरवरी माह के अन्त तक बायोरैमिडेसन हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य आरम्भ कराये। जनपद गाजियाबाद के बढते वायू प्रदूषण को देखते हुये जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देिशत किया कि कही पर भी किसानों व अन्य किसी व्यक्ति द्वारा कूडा नही जलाया जाना चाहिए यदि कही कूडा जलता पाया जाये तो भारी जुर्माने की कार्यवाही की जाये। उन्होने एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि भवन निर्माण सामग्री मिट्टी इत्यादि ढंककर रखी जाये पानी का निरन्तर छिड़काव कराते रहे और मिट्टी के डम्फर शहर में ढंककर लाये तथा लेजाये जायें। आदेश न मानने वालो पर जुर्माने की कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि पौैधो पर पानी का विशेष छिड़काव कराये, उन्होने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी से कहा कि सभी इन्डस्ट्रीज का गम्भीरता से निरीक्षण करें और उद्योैगो में मोनिटिरिंग स्टेशन लगाये जाने अनिवार्य किये जाये जिससे बढते प्रदूषण पर रोक-थाम की जा सके। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को निर्देश दिये कि जो भट्टे जिगजैग में परिवर्तित नही हुये है उनके संचालन पर प्रतिबन्ध लगे और उन्हें नोटिस जारी किये जाये। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का जनपद गाजियाबाद में संचालन बन्द हो, सी0एन0जी0 द्वारा संचालित वाहनों को प्राथमिकता दी जाये। जिससे जनपद गाजियाबाद का वायू प्रदूशण स्तर कम हो सके।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर, सभी उप जिलाधिकारी, मुख्य अभियन्ता जी0डी0ए0, व उपायुक्त उद्योैग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment