कश्मीर और हिमाचल में ठंड अगले 3 दिन में भारी हिमपात की चेतावनी
* राजस्थान के फतेहपुर में ओस की बूंदे बर्फ में जम गई।
* पीर पंजाल में बुधवार सुबह हुई बर्फबारी, मैदानी इलाकों में पारा और नीचे जाने का अनुमान
* एनसीआर में गुड़गांव में सबसे कम 2.2 डिग्री पर पारा
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमी राज्यों में ठंड का असर कम नहीं हुआ है। बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल में बर्फबारी हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में पारा अब भी 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। भोपाल में बुधवार को तापमान 8.8 डिग्री और पंजाब के भटिंडा में 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर में सबसे कम तापमान गुड़गांव में 2.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमालच प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान: फतहेपुर का तापमान माइनस 0.4 डिग्री रहा
राजस्थान में सीकर के फतहेपुर का पारा 0.1 डिग्री गिरकर मंगलवार को माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में पारा 3.0 डिग्री रहा। जयपुर में तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा और 6.1डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर सहित प्रदेश के आठ शहरों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है। सर्दी के कारण जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों के खुलने का समय बढ़ा दिया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
फतेहपुर -0.4 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा 3.4 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 4.4 डिग्री सेल्सियस
अलवर 3.8 डिग्री सेल्सियस
माउंटआबू 3.0 डिग्री सेल्सियस
सीकर 3.5 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 4.6 डिग्री सेल्सियस
डबोक 5.6 डिग्री सेल्सियस
चूरू 3.5 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर 5.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 6.1 डिग्री सेल्सियस
फलौदी 11.0 डिग्री सेल्सियस
मध्यप्रदेश : 6 जनवरी से फिर बढ़ सकती है ठंड
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मौसम ट्रेंड के मुताबिक हवा का रुख बदलकर दक्षिण दिशा में हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ा है। तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि, कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरेगा तो 6 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है।
हरियाणा-दिल्ली में बारिश की संभावना
एनसीआर में सबसे कम तापमान गुड़गांव में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा रह सकता है। इससे विजिबिलिटी 200 मीटर तक गिर सकती है। पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 4-5 जनवरी को हल्की बारिश या फुहार के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में ओले भी पड़ सकते हैं।

Comments
Post a Comment