भारत बंदः बैंक हड़ताल का दूसरा दिन, 20 हजार करोड़ के चेक अटके




देश भर में बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन है। बैंक यूनियनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल से देश भर में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चेक क्लियरिंग में अटक गए हैं। वहीं नगद ट्रांजेक्शन,फंड ट्रांसफर और विदेशी मुद्रा विनिमियन पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
इन बैंकों में नहीं पड़ा हड़ताल का असर
हालांकि इस हड़ताल का भारतीय स्टेट बैंक और निजी बैंकों पर नहीं पड़ा है। वाम दलों द्वारा समर्थित इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संगठन और बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े सदस्य भाग ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों से जुड़े सात संगठन इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। एआईबीईए के महासचिव सी एच वेकटचलम ने कहा कि मंगलवार को हड़ताल के चलते 20 हजार करोड़ रुपये के चेक अटक गए हैं।
इस वजह से हो रही है हड़ताल
बैंक कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर अपना विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति समेत 12 मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों के 10 केंद्रीय संगठनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। इन संगठनों में इंटक,एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईसीसीटीयूसी, यूटीयूसी, एलपीएफ, एसईडब्लू, शामिल हैं।
26 दिसंबर को भी हुई थी हड़ताल
इससे पहले बीते माह 26 दिसंबर को भी इन संगठनों ने वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की थी। इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हुए थे। नेशनल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा ने कहा है कि यह एक राजनीतिक हड़ताल है और इसका बैंक कर्मचारियों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए सात यूनियन इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री