बागपत/ आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, 1 घायल




यूपी के बागपत में आज सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां तक कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर फायरिंग कर डाली। घटना के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
खेकड़ा थानाक्षेत्र के बसी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। जानकारी के अनुसार बसी के कुख्यात अपराधी कपिल बसी पक्ष के लोगों और किसान ऋषिपाल सिंह में मंगलवार सुबह दस बजे किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए।
इस दौरान कपिल बसी पक्ष के लोगों में से किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से किसान ऋषिपाल जख्मी हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री