गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड, वेस्ट यूपी के कई जिलों में स्कूल 12 जनवरी तक बंद



नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और शीतलहर के कारण पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर का दौरा जारी है तो वहीं रविवार को दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है।
बढ़ी हुई ठंड और शीतलहर को देखते हुए गाजियाबाद के स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद गाजियाबाद के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। गाजियाबाद के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सहारनपुरए शामली और बिजनौर के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।














ये आदेश जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर भी लागू होंगे। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया