हॉकी World कप / क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कनाडा के खिलाफ जरूरी जीत: हरेंद्र सिंह
टूर्नामेंट में भारत-बेल्जियम ने जीते हैं एक-एक मैच,अंकतालिका में टीम इंडिया टॉप पर
भारत का अगला मैच आठ दिसंबर को कनाडा औरबेल्जियम का दक्षिण अफ्रीका से होगा
भुवनेश्वर. पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को हुआभारत और बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप स्तर का मुकाबला2-2 से ड्रॉ रहा। इस मैच में भारतीय टीम मुकाबला खत्महोने के चार मिनट पहले तक 2-1 से आगे थी, लेकिन56वें मिनट में बेल्जियम ने गोलकर उसकी जीत कीउम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब उसका अगलामुकाबला आठ दिसंबर को कनाडा से होगा। इस मैच को लेकर कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय टीम कोहर हाल में वह मुकाबला जीतना ही होगा।
पिछले मुकाबलों में क्या हुआ यह हम भूल चुके : भारतीय कोच
1. हरेंद्र सिंह ने कहा, ‘मेरे खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की मानसिकता के साथ कनाडाके खिलाफ उतरना होगा। पिछले दो मैचों को हम भूल चुके हैं। अगले मैच में यह फैसला होगा कि आपक्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे या क्रॉस ओवर खेलेंगे।’
2. पूल सी में बेल्जियम और भारत एक-एक मैच जीत चुके हैं। दोनों के ही 4-4 अंक हैं। हालांकि, गोलअंतर के हिसाब से भारत पूल में टॉप पर है। बेल्जियम का अगला मैच आठ दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका सेहै।
3. हरेंद्र ने बेल्जियम के खिलाफ मैच के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अपने मैचों में भी मैदान पर विरोधियों के खिलाफ इसी तरह का निर्दयीरवैया अख्तियार करना होगा।
4. भारतीय कोच ने मैदान पर मौजूद दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मैच के दूसरे हॉफ मेंकलिंगा स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हमारी टीम का काफी उत्साहवर्धन किया। उनके इस उत्साहवर्धन सेहमारे खिलाड़ी को बेल्जियम के खिलाफ गोल करने में मदद मिली।’
5. तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल करने वाले वरुण कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सेसम्मानित किया गया। पेनल्टी स्ट्रोक के बारे में वरुण ने कहा कि वह खेल का अहम मोड़ था। उसके बादहमने स्कोर 1-1 से बराबर किया।

Comments
Post a Comment