UK/ गैटविक एयरपोर्ट के ऊपर उड़ते दिखे तीन संदिग्ध ड्रोन, विमानों की आवाजाही रोकी गई



7 घंटे के अंतराल में दो बार देखे गए संदिग्ध ड्रोन 

एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइट्स का मार्ग बदला गया 

लंदन. इंग्लैंड के गैटविक एयरपोर्ट पर अलग-अलग समय में तीन संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले दो ड्रोन स्थानीय समयानुसार रात 9:03 बजे देखे गए। इसके बाद अधिकारियों ने सभी उड़ानों को रोक दिया। जांच के बाद रनवे को तड़के 3:01 मिनट पर खोला गया। हालांकि, करीब 44 मिनट बाद ही अधिकारियों को आसमान पर तीसरा ड्रोन उड़ता नजर आया। इसके बाद एयरपोर्ट को दूसरी बार बंद किया गया। 

गैटविक आने वाली उड़ानों का भी मार्ग बदलकर दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया। ससेक्स पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विमानों को उड़ानों की आवाजाही बंद है। पुलिस हेलिकॉप्टर के जरिए एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। 

एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों पैसेंजर 

गैटविक एयरपोर्ट प्रशासन ने वेबसाइट पर मैसेज डालकर पैसेंजर्स से असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को एयरपोर्ट से ही उड़ानों की स्थिति जानने के लिए कहा गया है। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के ठहरने के लिए होटल और खाने की व्यवस्था की गई है


Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री