Research- इंटरनेट, सोशल मीडिया यूजर का पर्सनल डेटा 3500 रु में बेच रहे हैं हैकर
क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते की जानकारी चुरा रहे हैकर
गेमिंग, डेटिंग, पोर्न साइट्स से हो रही हैकिंग
इससे हो सकता है आर्थिक, सामाजिक नुकसान
नई दिल्ली. इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर का पर्सनल डेटा 3,500 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते की डिटेल से लेकर सोशल मीडिया खातों की जानकारी शामिल है। साइबर सिक्योरिटी फर्म कासपर्स्की लैब की रिसर्च में यह सामने आया है।
एक खाते की डिटेल 70-72 रुपए में बिक रही
रिसर्च के मुताबिक हैकर उबर, नेटफ्लिक्स, स्पोटीफाई और दूसरी गेमिंग, डेटिंग और पोर्न वेबसाइट्स से यूजर का डेटा चुरा रहे हैं। रिसर्च में सामने आया है कि साइबर अपराधी एक यूजर की डिटेल 70-72 रुपए में बेच रहे हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए डिस्काउंट भी ऑफर किया जाता है।
कासपर्स्की लैब के सीनियर सिक्योरिटी रिसर्चर डेविट जैकॉबी का कहना है कि डेटा हैकिंग सभी के लिए बड़ा खतरा है। चाहे यह निजी स्तर पर हो या सामाजिक स्तर पर। क्योंकि, डेटा चोरी से असामाजिक तत्वों को फायदा हो रहा है।
रिसर्च के मुताबिक साइबर सुरक्षा में कमी की वजह से डेटा चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। इससे यूजर को आर्थिक नुकसान हो सकता है और छवि खराब हो सकती है।
साइबर
कासपर्स्की लैब का कहना है कि कई लोग अलग-अलग खातों के लिए एक ही पासवर्ड यूज करते हैं। इससे हैकर का काम आसान हो जाता है। रिसर्च फर्म का कहना है कि साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर डेटा हैकिंग से बचा जा सकता है।

Comments
Post a Comment