मौद्रिक नीति/ RBI आज करेगा ब्याज दरों का ऐलान, रेपो रेट में बदलाव के आसार नहीं



* मौजूदा रेपो रेट 6.5%, आरबीआई ने पिछली बैठक मेंभी दरें स्थिर रखी थीं

* रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्जदेता है

मुंबई. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) बुधवार कोब्याज दरों का ऐलान करेगा। विश्लेषकों के मुताबिक रेपोरेट में बदलाव के आसार नहीं हैं। इसकी मौजूदा दर6.5% है। आरबीआई ने अक्टूबर की समीक्षा बैठक मेंभी दरें स्थिर रखी थीं। रेपो रेट वह दर है जिस परआरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। इसके घटने या बढ़नेसे आम लोगों को बैंक से मिलने वाले लोन की दरों पर भी असर पड़ता है।

रिटेल महंगाई दर आरबीआई के लक्ष्य से कम

1. अक्टूबर में खुदरा (रिटेल) महंगाई दर 3.31% रही। यह पिछले 13 महीने में सबसे कम है। रिटेलमहंगाई लगातार 3 महीने से आरबीआई के 4% के लक्ष्य से भी नीचे है। ऐसे में एनालिस्ट का मानना है किआरबीआई रेपो रेट में इजाफा नहीं करेगा। ब्याज दरें तय करते वक्त आरबीआई खुदरा महंगाई दर कोध्यान में रखता है।

पिछली बैठक में आरबीआई ने आउटलुक सख्त किया था

2. आरबीआई ने पिछली बैठक में रेपो रेट तो नहीं बढ़ाई लेकिन, आउटलुक न्यूट्रल से बदलकर सख्त करदिया। यानी आगे ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है। पिछली बैठक में आरबीआई की 6 सदस्यीय मॉनेटरीपॉलिसी कमेटी में सिर्फ एक मेंबर चेतन घाटे ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाने के पक्ष में वोट किया था।

3. रिजर्व बैंक की बैठक के फैसलों पर इसलिए भी खास नजर है क्योंकि आरबीआई की स्वायत्तता कोलेकर सरकार से उसके विवादों के बाद पहली समीक्षा बैठक है। हालांकि, 19 नवंबर को आरबीआई बोर्ड कीबैठक में विवाद के कुछ मुद्दों पर सहमति बन गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री