सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, NPS में मिलेगा यह बड़ा फायदा


नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों कोबड़ा तोहफा देते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(एनपीएस) में सरकार का योगदान बढ़ाकर मूल वेतनका 14 प्रतिशत कर दिया। यह फिलहाल 10 प्रतिशत है।सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि कर्मचारियों कान्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत बना रहेगा।

मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के 10 प्रतिशत तक योगदानके लिए आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत करप्रोत्साहन को भी मंजूरी दी। फिलहाल सरकार तथा कर्मचारियों का योगदान एनपीएस में 10-10 प्रतिशतहै।

कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत पर बना रहेगा जबकि सरकार का योगदान 10 प्रतिशत सेबढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को कुल कोष में से 60 प्रतिशत अंतरित करने को मंजूरी दी गई जो फिलहाल 40 प्रतिशत है। सूत्रों ने कहा कि साथ ही कर्मचारियोंके पास निश्चित आय उत्पादों या शेयर इक्विटी में निवेश का विकल्प होगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के समय एनपीएस में जमाधन का कोई भी हिस्सा निकालने का निर्णय नहीं करता है और 100 प्रतिशत पेंशन योजना में हस्तांतरितकरता है तो उसका पेंशन अंतिम बार प्राप्त वेतन का 50 प्रतिशत से अधिक होगा।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री