Noida/ जिस पार्क में पुलिस ने लगाई नमाज पढ़ने से रोक, वहां प्राधिकरण ने भर दिया पानी


नोएडा सेक्टर 58 के जिस पार्क में पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोक लगाई है, वहां आज सुबह से ही पुलिस का पहरा है। कोई वहां नमाज न पढ़ सके इसके लिए प्राधिकरण ने भी कुछ ऐसा कर दिया है जिसने बवाल का रूप ले लिया है।
दरअसल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 में मौजूद कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने से रोकें। इस आदेश के बाद आज पहला शुक्रवार है जब सेक्टर 58 के पार्क में नमाजी जमा होंगे। इसी को देखते हुए सुबह से ही पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं।
पुलिस आज सुबह से ही वहां पहरा दे रही है। इसी के साथ ही कोई उस पार्क में नमाज न पढ़ सके इसके लिए पूरे पार्क में प्राधिकरण ने पानी भर दिया है। गिला होने से कोई नमाज नहीं पढ़ सकेगा।
इसके बाद से लोग परेशान हैं और वहां बवाल कर रहे हैं। लोग वहां अपना विरोध जता रहे हैं कि पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है।
कांग्रेस नेता ने विरोध में लिखी डीजीपी को ये चिट्ठी
नोएडा पुलिस द्वारा हाल ही में सेक्टर 58 में स्थित कंपनियों को खुले में नमाज पढ़ने को लेकर मना किया गया था। पुलिस ने निर्देश में कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को स्थानीय पार्क में नमाज पढ़ने से रोके। इसके बाद से ही यह विवाद बढ़ता जा रहा है।अब एक कांग्रेस नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने यूपी के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पूरे राज्य में बिना इजाजत लगने वाली आरएसएस की शाखाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। यह चिट्ठी लिखी है कांग्रेस के विचार विभाग के नेता संपूर्णानंद ने। उन्होंने ये भी कहा है कि जिले-जिले में जाकर बीजेपी का राज फाश करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में जो हुआ वो बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज बब्बर से बात करने के बाद डीजीपी को यह चिट्ठी लिखी है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री