Noida से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को मंजूरी, ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में फैसला


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मंगलवार को आयोजित बोर्डबैठक में नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट केसेक्टर-2 तक मेट्रो दौड़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। नौकिलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन होंगे। इसेबनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि,अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इसका निर्माण कबशुरू होगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण केचेयरमैन अनूपचंद्र पांडेय और सीईओ नरेंद्र भूषण नेबताया कि डीएमआरसी नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटरनोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क फाइव तक मेट्रो की फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डीपीआर पहले ही बना चुकी है,लेकिन आबादी को देखते हुए इसे दो चरणों में कर दिया गया है।

पहले चरण में सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-दो तक मेट्रो प्रस्तावित की गई है। यह 9.155 किलोमीटर लंबा ट्रैक होगा। इसे बनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से ग्रेटर नोएडा को151 करोड़ रुपये देने होंगे। दूसरे चरण में नॉलेज पार्क फाइव तक मेट्रो का विस्तार होगा। इसके बनने परकॉरिडोर की कुल लंबाई 14.958 किलोमीटर हो जाएगी।

कहां-कहां बनेंगे स्टेशन

पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर-120 में बनेगा। इसके बाद सेक्टर-123, ग्रेनो वेस्ट का सेक्टर-4, सेक्टर-16बीके बाद सेक्टर दो आखिरी स्टेशन होगा। यह भी एलिवेटेड कॉरिडोर होगा जो सेंट्रल वर्ज पर बनेगा। मुख्यसचिव ने बताया कि इस प्रस्ताव को शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। एनएमआरसी इसकीनोडल एजेंसी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री