GST- आने वाले वक्त में 12% और 18% जीएसटी को खत्म कर बीच का स्लैब तय किया जाएगा


* अभी जीएसटी में ये स्लैब- 0%, 5%, 12%, 18% और 28%

* जेटली के मुताबिक, इनमें से 28% में सिर्फअल्कोहल और तम्बाकू जैसे सिन गुड्स और लग्जरीआइटम्स को रखा जाएगा

* वित्त मंत्री ने कहा- नया स्लैब 12% से 18% के बीचहोगा

नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बात के संकेतदिए हैं कि आने वाले वक्त में जीएसटी में टैक्स स्लैबकम की जाएंगी। जेटली ने कहा कि जीएसटी मेंपरिवर्तन का पहला चरण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा-अब हमारा लक्ष्य है कि 12% से 18% की टैक्स स्लैब खत्म कर इन दोनों के बीच की एक मानक टैक्स दरतय की जाए। वित्त मंत्री ने कहा कि 5% टैक्स बनी रहेगी। वहीं, 28% टैक्स स्लैब करीब-करीब खत्म होजाएगी। इसमें केवल अल्कोहल, तंबाकू, सिगरेट जैसे सिन गुड्स और कुछ लग्जरी आइटम्स को ही रखाजाएगा।

जेटली ने फेसबुक पर ‘18 मंथ ऑफ द जीएसटी’ शीर्षक से ब्लॉग लिखा। उन्होंने कहा- 28% कैटेगरी मेंआम इस्तेमाल की केवल दो वस्तुएं हैं- सीमेंट और ऑटो पार्ट्स। हमारी प्राथमिकता अब सीमेंट को निचलीकर श्रेणी तक लाने की है। बाकी दूसरे बिल्डिंग मटेरियल को 28% की स्लैब से घटाकर 18% और 12% की श्रेणी में लाया जा चुका है। 28% की टैक्स श्रेणी खत्म हो रही है।”

टैक्स कलेक्शन बेहतर हुआ- जेटली

उन्होंने लिखा कि 1216 दूसरी चीजें जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है, इनमें से 183 को 0% रेट पर रखागया है। 308 वस्तुएं 5% श्रेणी में हैं। 178 को 12% और 517 को 18% श्रेणी में रखा गया है। सिनेमा कीटिकट पर 35% से 110% टैक्स लगता था। ये अब 12% से 18% में लाया गया है। इस साल पहले 6 महीनों में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल इसी समयावधि के मुकाबले काफी बढ़ा है। पहले साल में हरमहीने टैक्स कलेक्शन औसत 89700 करोड़ था, यह इस साल 97100 करोड़ प्रति माह है।”

28% टैक्स स्लैब में केवल 28 वस्तुएं

22 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में 23 वस्तुओं ओर सेवाओं पर टैक्स घटाने का फैसला लियागया था। बैठक के बाद जेटली ने बताया था कि अब 28% स्लैब में केवल 28 वस्तुएं हैं। इनमें 32 इंच तकके मॉनिटर और टीवी स्क्रीन, रीसोल किए गए पुराने या न्यूमेटिक टायर, लीथियम आयन बैट्री वाले पावरबैंक, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा रिकॉर्डर, वीडियो गेम कंसोल समेत कई वस्तुओं पर टैक्स घटाने काफैसला किया गया।

‘सीमेंट और ऑटो पार्ट्स 28% टैक्स स्लैब में’

जेटली ने लिखा, “आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाले सीमेंट और ऑटो पार्ट्स भी 28 फीसदी टैक्सस्लैब में बच गए हैं। सरकार की प्राथमिकता सीमेंट पर टैक्स कम करने की है। दूसरे सभी बिल्डिंगमैटेरियल पहले ही 28% से 18% या 12% के टैक्स स्लैब में आ हो चुके हैं।”



भारत में दुनिया का सबसे बुरा टैक्स सिस्टम था

जेटली ने लिखा, भारत में दुनिया का सबसे बुरा टैक्स सिस्टम था। राज्य और केंद्र सरकार, दोनों ही भारी-भरकम टैक्स लगाते थे। पिछले समय में 17 ऐसे टैक्स लगते थे। टैक्स के रेट भी काफी अधिक थे। वैटऔर एक्साइज का स्टैंडर्ड रेट 14.5 और 12.5 फीसदी था। इस तरह अधिकतर वस्तुओं पर टैक्स 31 फीसदी हो जाता था।

डेढ़ साल में 198 वस्तुएं 28% टैक्स स्लैब से बाहर

1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू हुआ तो 28% टैक्स स्लैब में 226 वस्तुएं थीं। डेढ़ साल में इनमें से 198 वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है। अभी 28% जीएसटी स्लैब में 28 वस्तुएं हैं। इनमें सीमेंट के अलावावाहन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, याट, एयरक्राफ्ट, कोल्ड ड्रिंक्स, तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला जैसीवस्तुएं शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री