रिश्वत खोरी में फंसे मंत्रियों के तीनों सचिव निलंबित, FIR दर्ज करने के लिए निर्देश



एक चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में फंसे यूपीसरकार के मंत्रियों के निजी सचिवों पर प्रशासन की गाजगिरी है। मामले में तीनों ही निजी सचिवों को निलंबितकर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्जकरने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि मामले की जांच के लिए एडीजीलखनऊ, आईजी एसटीएफ और आईटी विभाग केविशेष सचिव राकेश वर्मा की सदस्यता में एकएसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि कुछदिन पहले ही राज्य मंत्रियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने उन्हें (मंत्रियों को) भ्रष्टाचार को लेकर आगाह किया था। स्टिंग में दिखाया गया था किनिलंबित किए गए निजी सचिव मंत्रियों के विधानभवन स्थित कार्यालय में तबादला, पट्टा और ठेकादिलाने के लिए डीलिंग कर रहे थे।

राजभर के निजी सचिव ने तबादला कराने के लिए मांगे 40 लाख

स्टिंग में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप बेसिक शिक्षाविभाग में तबादला कराने के लिए 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में बैग व ड्रेसकी सप्लाई के ठेके के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के पति से डील कराने की बात हो रहीहै। यह पूरा खेल मंत्री राजभर के विधानभवन स्थित कार्यालय से चल रहा था।

सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

मामले के संज्ञान में आने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि पीएस ओपी कश्यप जूता-मोजा के जिसटेंडर में कमीशन मांग रहा था, वह मामला शिक्षा विभाग और शिक्षामंत्री से जुड़ा है। मैंने अपने मंत्रालय केप्रमुख सचिव महेश गुप्ता को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अर्चना पांडेय के निजी सचिव खनन पट्टा दिलाने का सौदा

स्टिंग में खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी भी सहारनपुर समेत आधा दर्जनजिलों में खनन पट्टा दिलाए जाने के लिए डील करते दिखाई दे रहे हैं। सरकार की ओर से इन मामलों मेंकार्रवाई की बात कही गई है।

संदीप सिंह के सचिव किताबों का ठेका दिलाने की डील करते दिखे

तीसरा नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिवसंतोष अवस्थी का है। अवस्थी मंत्री के कमरे में ही किताबों का ठेका दिलाने के लिए डील कर रहे हैं, जिसमेंनिजी सचिव अपने हिस्से की मांग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री