Delhi में ठंड का कहर, 4 डिग्री पर पहुंचा पारा, गलन और ठिठुरन से लोग


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकबार फिर पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से दिल्लीवासियों ने सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस की। पिछले तीन दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पिछले चार वर्षों में यह सबसे न्यूनतम तापमान है। 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही शीत लहर के कारण पारे में गिरावट आई है। उसने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

गुरुवार को भी पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। 

उसने कहा, “अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।” शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सात वर्षों में 21 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 

2017 12 डिग्री सेल्सियस 

2016 11 डिग्री सेल्सियस 

2015 6 डिग्री सेल्सियस 

2014 6 डिग्री सेल्सियस 

2013 13 डिग्री सेल्सियस 

2012 8 डिग्री सेल्सियस 

2011 7 डिग्री सेल्सियस

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया