Delhi में कोहरे के चलते 2 घंटे उड़ान नहीं भरे सके विमान, श्रीनगर में ठंड ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा




* दिल्ली में कोहरे के चलते विजिबलिटी में काफी कमीआई है।

* मध्यप्रदेश के 42 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस सेकम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

* झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में पारा 0 पर पहुंचा, दोदिन में ठंड से 16 की मौत

नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं केचलते देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घनेकोहरे के कारण मंगलवार सुबह दो घंटे के लिए विमानों का प्रस्थान पूरी तरह रोक देना पड़ा। सुबह सवासात बजे से सवा नौ बजे तक किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी। उधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर मेंसोमवार को ठंड ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा माइनस 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। डल झीलकरीब-करीब जम गई है।

उधर, झारखंड में के मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य पर पहुुंच गया है। राज्य में बीते दो दिनों में ठंड से 16 लोगों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के 42 शहरों में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में ठंड और बढ़ने का अनुमान

1. दिल्ली में घना कोहरे से राहत नहीं मिली है। सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं आ रही हैं,इससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश : पचमढ़ी में पारा 2 डिग्री के आसपास

2. मध्यप्रदेश में सोमवार को राज्य के 42 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया। पर्यटनस्थल पचमढ़ी और खजुराहो में बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा दो डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसमविभाग के अनुसार अभी तीन दिन 0तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

झारखंड : दो दिन तक शीत-लहर का अनुमान

3. झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में सोमवार को न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं कांके में एक डिग्री। रांची का तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिनों तक रांची समेत पूरेराज्य में शीतलहरी के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। राज्य में बीते दो दिनों में ठंड से मरने वालों कीसंख्या 16 तक पहुंच गई है।

पंजाब : अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री

4. पंजाब में भी ठंड और घने कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवारतक मौसम काफी ठंडा रहेगा। रविवार रात अमृतसर में न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। इससेपहले 2015 में यहां पारा एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कईइलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

उत्तरप्रदेश : मुजफ्फरनगर में तापमान 0 के करीब

5. उत्तरप्रदेश भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुजफ्फरनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राज्य में सोमवार कोसबसे गर्म बांदा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में वाराणसी,फैजाबाद, कानपुर, आगरा समेत कई शहरों में सुबह कोहरे का असर भी रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री