Cricket - मेलबर्न टेस्ट से पहले रहाणे ने कहा- अगले मैच में शतक या दोहरा शतक लगाऊंगा


* उपकप्तान रहाणे ने पिछला टेस्ट शतक एक सालपहले श्रीलंका में लगाया था

* उन्होंने कहा- गेंदबाजों की मदद के लिए बल्लेबाजबेहतर प्रदर्शन करें

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज केपहले दो मैच में कुल 164 रन बनाने वाले भारतीय टीमके उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अगले मैच में बेहतरप्रदर्शन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा, “मैं अभीबेहतरीन लय में हूं और आक्रमकता से बल्लेबाजी कररहा हूं। मुझे विश्वास है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में इसमानसिकता से शतक या दोहरा शतक लगा सकता हूं।” रहाणे ने पिछला शतक श्रीलंका के खिलाफ कोलंबोटेस्ट में लगाया था।

बेहतर प्रदर्शन से टीम को फायदा मिलेगा

1. 30 साल के रहाणे ने कहा, “मेरे लिए जरूरी है कि इसके बारे (शतक) में ज्यादा नहीं सोचूं। मैंपरिस्थितियों को अच्छी तरह समझ रहा हूं। बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहा हूं और इसी तरह का प्रदर्शनरहा तो टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।”

2. उन्होंने बॉक्सिंग डे पर टेस्ट खेलने को लेकर खुशी जताई। रहाणे ने कहा, “हम सब को पता है कि यहमैच कितना महत्वपूर्ण है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। हमारे पास पर्थ टेस्ट को जीतने के लिए कईमौके आए, लेकिन अब हमारा ध्यान वर्तमान की परिस्थितियों पर है। अगले टेस्ट में हम बेहतर करेंगे।”

3. रहाणे ने कहा, “बल्लेबाजों को बेहतरीन क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जिससे गेंदबाज को मैच में जितानेका मौका मिल सके। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से हमने विपक्षी टीम के 20 विकेट हासिल किए है। अगरबल्लेबाज गेंदबाजों की मदद करें तो नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे।”

4. कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच हुए बहस को लेकर रहाणे ने कहा,“यह सीरीज में होते रहना चाहिए, इससे रोमांच बना रहता है। इससे खिलाड़ियों का मनोरंजन होता है,लेकिन जरूरी है कि दायरे में रहकर किया जाए। इससे टेस्ट क्रिकेट जिंदा रहता है।”

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री