अब आपके Computer पर पल-पल नजर रखेगी सरकार, इन 10 एजेंसियों को मिली जिम्मेदारी
यदि आपको याद हो कुछ दिन पहले ही सरकार ने कई पॉर्न वेबसाइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। उसके बाद जियो-एयरटेल समेत कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट को ब्लॉक कर दिया है। यहां तक लोकल वाई-फाई सेवा देने वालों को भी अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट ब्लॉक करने की जानकार दी गई है। वहीं अब सरकार ने एक कड़ा फैसला लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में देश की सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को लोगों के निजी कंप्यूटरों में मौजूद डाटा पर नजर रखने और जांचने का अधिकार दे दिया गया है। सरकार के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत यदि एजेंसियों को किसी भी संस्थान या व्यक्ति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होता है तो वे उनके कंप्यूटरों में मौजूद सामग्रियों को जांच सकती हैं और उन पर कार्रवाई कर सकती हैं। जानें कौन-कौन सी एजेंसियां रखेंगी नजर।
सरकार ने इन 10 एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। 1. Intelligence Bureau, 2. Narcotics Control Bureau, 3. Enforcement Directorate, 4. Central Board of Direct Taxes, 5.Directorate of Revenue Intelligence, 6. Central Bureau of Investigation, 7. National Investigation Agency, 8. Cabinet Secretariat (RAW), 9. Directorate of Signal Intelligence (For service areas of Jammu & Kashmir, North-East and Assam only),10. Commissioner of Police, Delhi जानें कंप्यूटर में क्या-क्या रखने पर हो सकती है कार्रवाई।
यह पूरा मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में कोई ऐसी सामग्री पाई जाती है जो कि देश विरोधी हैं या किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करती हैं तो आपकी जांच हो सकती है और आपको गिरफ्तार किया जा सकता है।
कंप्यूटर में सेव डाटा के अलावा आप अपने कंप्यूटर पर क्या सर्च करते हैं, इस पर भी एजेंसियां नजर रखेंगी। इसके लिए जांच एजेंसियां आपके कंप्यूटर के ब्राउजर पर नजर रखेंगी। बता दें कि ये सभी एजेंसियां ड्रग्स और स्मगलिंग पर भी नजर रखती हैं।

Comments
Post a Comment